बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'पठान' इस साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म ने 'बाहुबली 2' के कमाई के भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में एक सीन था, जो फैंस को खास तौर पर पसंद आया, वह था सलमान खान का कैमियो रोल। कई साल बाद एक बार फिर पर्दे पर सलमान और शाहरुख साथ नजर आए थे। अब सलमान ने 'पठान' को लेकर शाहरुख के लिए खास बात कही है।
Salman khan: सलमान खान ने 'पठान' की सफलता का श्रेय लेने से किया इनकार, कहा- शाहरुख से कोई नहीं छीन सकता यह हक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने 'पठान' की सफलता का श्रेय लेने से साफ इनकार कर दिया। दरअसल, हाल ही में सलमान एक चैट शो में शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान उन्हें 'पठान' की सफलता का श्रेय दिया गया तो सलमान ने इस बात पर आपत्ति जताई। दरअसल, सलमान से पूछा गया कि क्या 'पठान' की सफलता में उनकी कोई भूमिका है। अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि यह हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा से इसका श्रेय कोई नहीं सकता।
Anupam Kher: तैराकी का लुत्फ उठाते नजर आए अनुपम खेर, मोटिवेशनल कैप्शन के साथ साझा किया वीडियो
किंग खान की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा कि फिल्म में शाहरुख ने बहुत अच्छा काम किया है। फैंस शाहरुख की फिल्म देखने के लिए तरस रहे थे और सही मौके पर यह फिल्म आई। मुझे लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इसकी सफलता का पूरा श्रेय शाहरुख और आदित्य चोपड़ा हो जाता है।
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार मां बनने वाली हैं गर्लफ्रेंड गैब्रिएला
25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'पठान' महज 11 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। अब किंग खान अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।
ShahRukh Khan: श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में डैशिंग लगे किंग खान, सेल्फी के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब
वहीं, बात करें सलमान खान की फिल्म के बारे में तो हाल ही में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है, जो कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल जैसे कई मुख्य कलाकार हैं। वहीं अब सलमान 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।
Priyanka Chopra: अपने एग फ्रीज कराने के फैसले पर प्रियंका ने की बात, बोलीं- बहुत दर्दनाक और मुश्किल था सब