{"_id":"5dac12028ebc3e93b532d7bc","slug":"salman-khan-loses-his-temper-when-fan-take-selfie-at-ramesh-taurani-diwali-bash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में फैन की हरकत पर भड़के सलमान खान, सामने आया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में फैन की हरकत पर भड़के सलमान खान, सामने आया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : social media
Link Copied
सलमान खान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में वो अपनी फिल्म की एक्ट्रेस साई मांजरेकर के साथ रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे । इस दौरान सलमान ने साई के साथ मीडिया को पोज दिए । इसी दौरान सलमान के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे वो भड़क गए ।
Trending Videos
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
दरअसल, सलमान और साई मीडिया को पोज दे रहे थे । साई थोड़ा सा हटीं तो एक फैन आकर सलामन के साथ सेल्फी लेने लगा । तभी सलमान उस पर भड़क गए । सलमान के बॉडीगार्ड आए और फैन को वहां से ले गए । सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
इस वीडियो को बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है । इस वीडियो को कुछ फैंस ने पसंद किया तो कुछ सलमान को ट्रोल करने लगे । एक यूजर ने कहा, 'सलमान हमेशा एटिट्यूड में ही रहते हैं । '
4 of 5
salman khan
- फोटो : social media
वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'जिन फैंस ने सलमान को बनाया है उन्हें उस फैन के साथ अच्छे से पेश आना चाहिए था । भड़कने की जरूरत नहीं थी ।' एक और यूजर ने लिखा, 'उस फैन की बेइज्जती हुई है । ये बहुत ही बुरा है ।'
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
बता दें कि जब सलमान, साई के साथ पार्टी से बाहर निकलते हैं तो साई फोटोग्राफर को पोज देने लगती हैं । तब सलमान, साई को चिढ़ाते हुए कहते हैं, 'सही है साई'। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ईद 2020 में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।