किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' सिनेमाघरों में लगी हुई है। भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने से चूकती नजर आई है, लेकिन जिस-जिस ने इसे देखा है वह इसकी तारीफें करते नहीं थक रहा है। दर्शकों, समीक्षकों और फिल्मी हस्तियों ने भी इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में शबाना आजमी ने इसकी तारीफ करते हुए लोगों से इसे सिनेमाघरों में देखने की अपील की थी। वहीं, अब इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम जुड़ गया है। सुपरस्टार ने किरण राव की फिल्म पर क्या है, चलिए जान लेते हैं-
Salman Khan: 'लापता लेडीज' की तारीफ करते वक्त सलमान खान से हो गई ये चूक, सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान
सलमान खान ने किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की तारीफ की है। हालांकि, इस दौरान अभिनेता से हुई एक चूक जबरदस्त सुर्खियों में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अभी किरण राव की लापता लेडीज देखी। वाह वाह वाह किरण। मैंने वास्तव में इसका आनंद लिया और मेरे पिता ने भी। निर्देशक के रूप में आपके डेब्यू पर बधाई, शानदार काम। कब काम करोगी मेरे साथ?' हालांकि, सलमान खान ने इसे किरण राव के निर्देशन में बनी पहली बताया, लेकिन जानकारी हो कि किरण ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2010 की फिल्म 'धोबी घाट' से की थी।
Just saw Kiran Rao’s Laapataa Ladies. Wah wah Kiran. I really enjoyed it n so did my father. Congrats on your debut as a director, superb job. Kab kaam karogi mere saath ?
Aamir Khan: आमिर को पता था 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' होगी फ्लॉप, छह साल बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने तोड़ी थी चुप्पी
जहां कई एक्स यूजर्स ने 'लापता लेडीज' जैसी छोटी फिल्म का समर्थन करने के लिए सलमान की सराहना की, वहीं कुछ ने तुरंत उन्हें सही किया और बताया कि यह किरण के निर्देशन में बनी पहली फिल्म नहीं है। सलमान, किरण के पूर्व पति और 'लापता लेडीज' में उनके सह-निर्माता आमिर खान के अच्छे दोस्त हैं। आमिर और सलमान ने राजकुमार संतोषी की 1994 की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था।
Aamir Khan: सड़कों पर पोस्टर लगाने से लेकर फिल्में बनाने तक, आज कई लग्जरी कार और बंगलों के मालिक हैं आमिर
साल 2001 में ग्रामीण भारत में स्थापित, 'लापता लेडीज' दो युवा दुल्हनों की कहानी है जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान अलग हो जाती हैं और क्या होता है जब मनोहर (रवि किशन), एक पुलिस अधिकारी, लापता मामले की जांच करने की जिम्मेदारी लेता है। जानकारी हो कि सितंबर 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने पर इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।
Big Girls Don't Cry Review: स्कूल, सेक्स और सनसनी का बोरिंग कॉकटेल, जमी नहीं करण और नित्या की जुगलबंदी
'लापता लेडीज' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जो 'देल्ही बेली', 'दंगल' और 'पीपली लाइव' जैसी हिट फिल्मों का बैनर है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा किया गया है। इसकी कहानी बिप्लब गोस्वामी ने लिखी है।
Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने रैंप पर बिखेरा अदाओं का जलवा, ब्लैक ड्रेस में लगीं बला की खूबसूरत