फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: 100 करोड़ी फिल्में देने में सबसे आगे हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood actresses has most 100 crore Films Katrina Kaif Deepika padukone Alia Bhatt Kareena Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से अभिनेताओं की फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं, लेकिन क्या आपने उन अभिनेत्रियों के बारे में सुना हैं, जो बड़ी संख्या में 100 करोड़ी फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। आइए उन अदाकाराओं के बारे में जानते हैं, जिनकी कई फिल्में इस क्लब में शामिल हैं।


Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ की लास्ट हिट याद है?, पढ़िए सात साल पहले की उस कहानी से पहले की नौ और कहानियां

These Bollywood actresses has most 100 crore Films Katrina Kaif Deepika padukone Alia Bhatt Kareena Kapoor
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। फिल्म बूम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी अब तक कुल नौ फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी हैं। टाइगर 3 उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर यह कारनामा किया था।

These Bollywood actresses has most 100 crore Films Katrina Kaif Deepika padukone Alia Bhatt Kareena Kapoor
दीपिका पादुकोण  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में दीपिका का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। उनकी फिल्में फैंस को खूब पसंंद आती हैं। दीपिका अब तक कुल दस 100 करोड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अघिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood actresses has most 100 crore Films Katrina Kaif Deepika padukone Alia Bhatt Kareena Kapoor
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/ Alia Bhatt
आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट भी कई 100 करोड़ी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की आठ फिल्में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

विज्ञापन
These Bollywood actresses has most 100 crore Films Katrina Kaif Deepika padukone Alia Bhatt Kareena Kapoor
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वे अब तक कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। करीना अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हैं। करीना की सात फिल्में 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed