फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: बिग बॉस 16 के लिए सलमान खान ने बढ़ाई फीस? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 13 Jul 2022 08:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 13 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan May Charge 1050 crores for Hosting Big Boss 16 Media reports claims
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बड़े पर्दे पर काफी समय से नजर नहीं आए हैं, फिर भी वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह अपनी फिल्म की शूटिंग तो कभी दूसरी वजहों से लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसके बाद एक बार फिर वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।  

 

 

Salman Khan May Charge 1050 crores for Hosting Big Boss 16 Media reports claims
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने बढाई फीस

दरअसल, खबर बिग बॉस को लेकर है। हाल ही में सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि सलमान ने बिग बॉस के अगले सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है। सूत्रों का दावा है कि सलमान इस बार इस शो के लिए मोटी रकम चार्ज कर सकते हैं। बता दें कि महामारी की वजह से सलमान को इससे पहले अपनी फीस के साथ समझौता करना पड़ा था, लेकिन अब जब सबकुछ पटरी पर लौट रहा है तो सलमान ने भी अपना मेहनताना बढ़ाने का मन बना लिया है।

Salman Khan May Charge 1050 crores for Hosting Big Boss 16 Media reports claims
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी फीस चार्ज कर सकते हैं सलमान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान को इस बार बिग बॉस के 16वें सीजन के लिए 1050 करोड़ रूपए मिल सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्रों की यह खबर अगर सच साबित होती है कि सलमान फीस के मामले में नया रिकॉर्ड बना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan May Charge 1050 crores for Hosting Big Boss 16 Media reports claims
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंतिम’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका एक्सटेंडेड कैमियो था। फिल्म में उनके साथ आयुष शर्मा नजर आए थे। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो सलमान जल्द ही ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह यशराज बैनर की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन इस बार मनीष शर्मा कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed