फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए करना होगा अभी और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Sat, 15 Oct 2022 03:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 15 Oct 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan release date changed after Tiger 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर फैंस के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है। एक्टर की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। मगर, इस बार उन्हें सलमान को पर्दे पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पडे़गा! जी हां, सलमान खान अपनी आगामी फिल्मों- 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लंबे वक्त से चर्चा में हैं। मगर, एक्टर की इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। 



Good Bad Girl Review: सोनी लिव की एमएक्स प्लेयर बनने की सस्ती कोशिश, झूठ का मायाजाल फैलाती विकास बहल की सीरीज

Salman Khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan release date changed after Tiger 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने हाल ही में ट्वीट कर यह एलान किया है कि 'टाइगर 3' अब अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसके साथ ही नई जानकारी सामने आई है कि 'टाइगर 3' के साथ-साथ सल्लू की 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट भी बदल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म अगले साल ईद पर आएगी। जाहिर है फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 

Kantara: साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' के दीवाने हुए ‘बाहुबली’, सोशल मीडिया पर यूं की तारीफ

Salman Khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan release date changed after Tiger 3
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' पहले 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आपको बता दें कि सलमान की यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में है। इसके नाम को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। पहले इसका नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' था। इस फिल्म में सलमान  खान के साथ पूजा हेगड़े भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

Malaika Arora: मलाइका की फिगर देख चिढ़ गईं करीना? बोलीं- तुम्हें देखकर लगता नहीं कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan release date changed after Tiger 3
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट में बदलाव की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि यह फिल्म अब अगले साल सिनेमाघरों में आएगी।  इस फिल्म में भी कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी नजर आने वाली है। टाइगर हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। बता दें कि  'टाइगर 3' के निर्देशक मनीष शर्मा हैं और फिल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed