{"_id":"5eccaff284e50a5e5633eb26","slug":"salman-khan-new-song-bhai-bhai-speaks-of-brotherhood-eid-mubarak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया यह गीत, अपने प्रशंसकों को दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया यह गीत, अपने प्रशंसकों को दिया भाईचारे का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 26 May 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के दुनियाभर में फैले प्रशंसक इस ईद पर उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से निराश नहीं किया और उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए सलमान ने रिलीज किया भाईचारे वाला गीत 'भाई- भाई'।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के इस दौर में सलमान की तरफ से रिलीज किया गया यह तीसरा गीत है। भारत विविधताओं का देश है और सलमान का यह नया गाना सभी धर्मों को भाईचारे का संदेश देता है। इस गाने को सलमान ने खुद गाया है और उसको संगीत दिया है, हिंदी संगीत की दुनिया के जाने माने संगीतकार साजिद वाजिद की जोड़ी ने।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और दानिश साबरी का लिखा हुआ यह गीत ईद के दिन सलमान की तरफ से उनके प्रशंसकों को एक तोहफा रहा। गीत में एक रैप भी है जिसको रुहान अरशद ने लिखा है। सलमान ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके इस गीत को रिलीज किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है। देख कर बताना, कैसा लगा? आप सब को ईद मुबारक।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
पनवेल में अपने फार्महाउस पर रहते हुए सलमान खान का यह तीसरा गाना है। इससे पहले वह 'प्यार करोना' और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के साथ 'तेरे बिना' रिलीज कर चुके हैं। इस ईद पर सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को रिलीज करने वाले थे।
विज्ञापन
5 of 5
राधे
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पूरी ना होने के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर सलमान की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' के साथ टल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।