फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सिगरेट पीते हुए फोटो लीक होने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी 2' छोड़ रहे सलमान खान? जानें सच्चाई

Tue, 18 Jul 2023 11:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Jul 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
salman khan not quitting bigg boss ott 2 as reports said he will not host show after his smoking photo leaked
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों खूब देखा जा रहा है। शो के सभी प्रतिभागी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में  'बिग बॉस ओटीटी 2' के सेट से सलमान खान की सिगरेट हाथ में पकड़े हुए फोटो वायरल हुई थी, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में 'वीकएंड का वार' से सलमान खान गायब दिखे, जिसे लेकर अफवाहें फैलने लगीं की क्या सिगरेट पकड़े हुए उनकी तस्वीर इंटरनेट पर लीक होने के बाद उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है?

salman khan not quitting bigg boss ott 2 as reports said he will not host show after his smoking photo leaked
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, आठ जुलाई को वीकएंड का वार एपिसोड की मेजबानी करते समय सलमान खान को कैमरे पर सिगरेट पकड़े हुए पकड़ा गया था। इसके तुरंत बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं और एक बड़ी बहस छिड़ गई। ऐसी अटकलें लगने लगीं कि अभिनेता ने होस्ट के रूप में 'बिग बॉस ओटीटी 2' से किनारा कर लिया है।

Priyanka Chopra: जब शाहरुख ने नेशनल टीवी पर प्रियंका से कहा- 'मुझसे शादी करोगी', ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन


 
salman khan not quitting bigg boss ott 2 as reports said he will not host show after his smoking photo leaked
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के करीबी सूत्रों ने बताया है कि चल रही अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है और सलमान आने वाले वीकएंड का वार में शो की मेजबानी करेंगे। ऐसे में ये साफ हो चुका है कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें झूठी हैं। दबंग खान के हाथ में ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' की बागडोर होगी और बतौर होस्ट वह अगले वीकएंड के वार में प्रतिभागियों की क्लास लगाते नजर आएंगे।

Ajmer 92: 'लड़कियां जिस दर्द से गुजरीं, हमने वह दिखाया है', 'अजमेर 92' को लेकर बोले निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan not quitting bigg boss ott 2 as reports said he will not host show after his smoking photo leaked
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, सलमान 'आशिकी' फेम राहुल रॉय की मदद करने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि 2020 में ब्रेन स्ट्रोक के बाद सलमान ने उनका अस्पताल का बिल चुकाया था। राहुल रॉय और उनके बहन प्रियंका रॉय ने खुलासा किया था कि जब वह अस्पताल में भर्ती थे तो इंडस्ट्री का कोई दोस्त मदद के लिए या उनका हालचाल पूछने तक नहीं आए। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें फोन किया और मदद के लिए पुछा। फिर, बिना मीडिया में शोर किए अस्पताल का बकाया बिल भर दिया।

Kiara Advani: शादी के बाद और अधिक महत्वकांक्षी हो गई हैं कियारा, बोलीं- सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिली प्रेरणा

विज्ञापन
salman khan not quitting bigg boss ott 2 as reports said he will not host show after his smoking photo leaked
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें सलमान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह इन दिनों 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक बार फिर, सलमान फिल्म में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगे। उनके साथ कैटरीना कैफ भी होंगी, जो पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में आईएसआई एजेंट की भूमिका निभा चुकी हैं।

Dunki: शाहरुख खान की 'डंकी' पर आया नया अपडेट, तापसी पन्नू ने फिल्म को लेकर बताई यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed