फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: सलमान की फिल्म में शशि थरूर को ऑफर हुआ था रोल, इस वजह से किया था इनकार

Sun, 29 Aug 2021 09:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan offered Shashi Tharoor a role, but was turned down;
शशि थरूर-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने इंडस्ट्री में खूब शोहरत और दौलत कमाई हैं। इंडस्ट्री में उनकी यारी-दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। इन दिनों अभिनेता रूस में हैं, जहां पर वो मनीष शर्मा के निर्देशन में टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं कि सलमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भी अपनी फिल्म में रोल ऑफर कर चुके हैं। दरअसल, साल 2018 में शशि थरूर ने जेनिस सिकेरा (Janice Sequeira) को एक इंटरव्यू दिया था। शशि थरूर ने एक बेवसाइट से बात करते हुए फिल्म से जुड़ी बात बताई। इस इंटरव्यू के दौरान शशि थरूर से पूछा गया कि क्या आपको एक्टिंग का मौका मिलेगा तो करेंगे?



View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

Salman Khan offered Shashi Tharoor a role, but was turned down;
कांग्रेस सासंद शशि थरूर - फोटो : एएनआई

इस पर थरूर ने कहा- 'इस उम्र में कहां। करीब 10 साल पहले सलमान खान की फिल्म में मुझे ऑफर मिला था वह बहुत मुश्किल रोल भी नहीं था। वह मुझसे भारत के विदेश मंत्री का रोल करवाना चाहते थे। मेरे मन में पहले तो आया कर लूं। फिर मैंने इस बारे में पूछा तो एक दोस्त ने कहा- अगर तुम विदेश मंत्री बनना चाहते हो तो यह रोल मत करना।' 

Salman Khan offered Shashi Tharoor a role, but was turned down;
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

शशि थरूर ने आगे कहा- 'मैंने दोस्त की सलाह का सम्मान करते हुए रोल को मना कर दिया। यह फिल्म एक था टाइगर थी। रोल भी छोटा सा था बस एक ही दिन की शूटिंग इंस्ताबुल में थी और सीन को बार-बार में फिल्म में दिखाया जाएगा ऐसा कहा गया था। मैंने कहा था अगर मैं जाऊंगा तो खुद की लाइन बोलूंगा। वो राजी भी हो गए थे। हालांकि मैंने मना कर दिया था। राज बब्बर को इस बारे में मैंने बताया तो उन्होंने कहा तुम पागल हो? क्यों नहीं किया? तुम्हें सम्मान देकर यह रोल ऑफर किया गया होगा। उसके बादल कोई ऑफर नहीं आया। राजनीति में वैसे भी बहुत काम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan offered Shashi Tharoor a role, but was turned down;
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वे सोहेल खान के बेटे निर्वाण के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाचा भतीजा.. फोटो में दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में टहलते हुए नजर आए। 
 

विज्ञापन
Salman Khan offered Shashi Tharoor a role, but was turned down;
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद बिग बॉस 15 टीवी पर शुरू होगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। वहीं बिग बॉस के अलावा सलमान खान फिल्म टाइगर 3 के शूट में बिजी हैं। टाइगर 3 के अलावा सलमान के खाते में किक 2, अंतिम द फाइनल ट्रुथ और भाईजान भी शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed