फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंदर को बोतल से पानी पिलाने की कोशिश कर रहे थे सलमान खान, तभी अचानक हुआ कुछ ऐसा

Sun, 30 Jun 2019 09:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Jun 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
salman khan offered water to monkey in a bottle
salman khan - फोटो : salman khan

सलमान खान इन दिनों भारत की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिनमें कभी सलमान जिम करते हुए दिखे तो कभी परिवार के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए।

salman khan offered water to monkey in a bottle
salman khan - फोटो : social media

अब सलमान खान ने एक और मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बंदर को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। सलमान ने हाथ में प्लास्टिक की बोतल ले रखी है वहीं बंदर बैठकर केला खाता दिख रहा है। सलमान जब बंदर की ओर बोतल बढ़ाते हैं तो वह नहीं लेता है। फिर सलमान खुद बोतल से पानी पीकर उसे पीना सिखाते हैं। 

salman khan offered water to monkey in a bottle
salman khan - फोटो : salman khan

जब बंदर बोतल से पानी नहीं पी पाता तो सलमान खान एक कप में पानी लाते हैं जिसके बाद बंदर आसानी से उसमें से पानी पी लेता है। सलमान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा- 'हमारा बजरंगी भाईजान प्लास्टिक की बोतल से पानी नहीं पीता।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hamara bajrangi bhaijaan plastic ki bottle se paani nahi peeta . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan offered water to monkey in a bottle
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान की चर्चित फिल्म सीरीज दंबग का तीसरा सीक्वल काफी समय से सुर्खियों में है। हाल ही में सलमान खान ने इंदौर में दबंग 3 की शूटिंग भी की। वहीं अब सलमान खान ने इस फिल्म के अहम किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दबंग और दबंग 2 में सलमान खान के पिता का किरदार बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे विनोद खन्ना ने निभाया था। पिता के रोल में दर्शकों ने उनके किरदार को काफी पसंद किया था लेकिन 27 अप्रैल 2017 को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
salman khan offered water to monkey in a bottle
salman khan - फोटो : social media

विनोद खन्ना के निधन के बाद दबंग 3 में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के पिता का किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर सस्पेंस बरकरार था। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा नजर आ रहे हैं। इन तीनों के अलावा वीडियो में एक और शख्स दिखाई दिया। जिनका नाम प्रमोद खन्ना है। प्रमोद खन्ना ही दबंग 3 में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के पिता का रोल अदा करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed