जेबी पुरस्कारों, बिना सर्कुलेशन वाले विदेशी अखबारों की पॉवर लिस्ट और तमाम अंग्रेजी पत्रिकाओं की सालाना सूचियों में जगह बनाने वाले हिंदी फिल्मी सितारों की असली बॉक्स ऑफिस पॉवर भी सामने आ गई है। देश की आजादी बाद से लेकर अब तक जिन सितारों ने साल दर साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में दी हैं, उनमें सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। ये पोजीशन उन्होंने 10 ऐसी फिल्में देकर पाई है जो अपनी रिलीज के साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रहीं। आगे की स्लाइड्स में उन सितारों के नाम भी शामिल हैं जो इस लिस्ट के टॉप 10 अभिनेताओं में जगह बनाने में कामयाब रहे। चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम शुमार नहीं हो सका है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सलमान नंबर वन, अक्षय, आयुष्मान, रणवीर के नाम नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो वर्ष 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की लेकिन उन्हें मुख्य भूमिका निभाने का मौका वर्ष 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में मिला। इस फिल्म से ही सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया। अब तक अपने पूरे करियर में सलमान ने 10 फिल्में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली दी हैं जिनमें 'मैंने प्यार किया' पहली है। इसके बाद 'साजन', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'नो एंट्री', 'दबंग', 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'टाइगर जिंदा है' भी अपने साल में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनीं।
सलमान के बाद दूसरा नंबर ट्रेजेडी किंग अभिनेता दिलीप कुमार का है जिन्होंने अपने पूरे करियर में नौ सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्में हिंदी सिनेमा को दीं। वैसे तो उन्हें अपने अभिनय और चुनिंदा कहानियों को करने के लिए जाना जाता है। लेकिन, उनकी फिल्मों ने जब बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी की तो वह मेगा फिल्म स्टार भी बन गए। दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फिल्मों में 'जुगनू', 'शहीद', 'आन', 'मधुमती', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा जमुना', 'क्रांति', 'विधाता' और 'कर्मा' शामिल हैं।
इसके बाद नंबर आता है मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान का। वह फिल्मों में परफेक्शन देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। हिंदी फिल्मों को आजकल जिस सौ करोड़ी क्लब से तौला जाता है, उसकी शुरुआत वर्ष 2008 में आई आमिर की फिल्म 'गजनी' से हुई है। यह फिल्म पहली है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, 'गजनी' से पहले 'दिल' और 'राजा हिंदुस्तानी' ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने अपने रिलीज होने वाले साल में बॉक्स ऑफिस पर राज किया। आमिर अपने पूरे करियर में सात सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्में दे चुके हैं जिसमें 'दिल', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'गजनी' के अलावा '3 इडियट्स', 'पीके', 'धूम-3' और 'दंगल' शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन ने लगभग छह दशक लंबे फिल्मी करियर में छह ऐसी फिल्में दी हैं जिन्होंने अपने रिलीज होने वाले साल में सबसे ज्यादा कमाई की। उन फिल्मों में 'रोटी कपड़ा और मकान', 'शोले', 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'सुहाग' और 'कुली' शामिल हैं। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 'पत्थर के फूल', 'आंखें', 'सीता और गीता', 'शोले' और 'हुकूमत' पांच फिल्में दी हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच पांच फिल्में राज कपूर और शाहरुख खान के नाम भी हैं। ये तीनों सितारे इस सूची में नंबर पांच पर हैं। राजकपूर की साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'बरसात', 'आवारा', 'श्री 420', 'अनाड़ी' और 'संगम' हैं, इसी तरग शाहरुख खान 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'देवदास', 'वीर जारा' और 'ओम शांति ओम' जैसी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्में दी हैं।