{"_id":"5d64d4368ebc3e93a953082a","slug":"salman-khan-open-up-about-sanjay-leela-bhansali-film-inshallah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंशाअल्लाह' बंद होने की घोषणा के बाद आया सलमान का बयान, 'भंसाली फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंशाअल्लाह' बंद होने की घोषणा के बाद आया सलमान का बयान, 'भंसाली फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते'
Tue, 27 Aug 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की 'इंशाअल्लाह' को लेकर बड़ी खबर ये आई है कि संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म पर ताला लगा दिया है । ये बड़ा फैसला भंसाली ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कथित हस्तक्षेप के चलते लिया है। सलमान ने कल एक ट्वीट कर ये भी जानकारी दी थी कि भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन फिर भी वो ईद 2020 में किसी और फिल्म के साथ फैंस से मिलेंगे ।
Sanjay Leela Bhansali
भंसाली प्रोडक्शन ने ट्वीट कर जानकारी दी, 'भंसाली प्रोडकशन ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' को अभी के लिए आगे ना बढ़ाने का फैसला लिया है । जल्द ही अगली घोषणा होगी ।' अब भंसाली के इस फैसले पर सलमान खान का बयान आ गया है । सलमान के सूत्रों ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की ।
The film with Sanjay Leela Bhansali is pushed but I will still see you all on Eid, 2020. Insha-Allah!!
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 25, 2019
सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सूत्रों का कहना है, 'सलमान ने फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने को लेकर कोई दबाव नहीं बनाया है । भंसाली और सलमान ने मिलकर इस फिल्म को अभी नहीं बनाने का फैसला लिया है।' वहीं जब सलमान से फिल्म के बारे में पूछ गया तो उन्होंने कहा, 'फिल्म खामोशी के पहले से ही संजय और मैं दोस्त हैं ।'
Bhansali Productions has decided to not go ahead with In-shaa-Allah for now... Further announcement will be out soon... God willing🙏🏻@prerna982
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) August 26, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'वो मुझसे मनीषा कोईराला के जरिए मिले थे । इसके बाद हमने हम दिल दे चुके सनम में काम किया । जब वो ये फिल्म मेरे पास लेकर आए तो मुझे पसंद आई और हमने इसे करने का फैसला लिया । मैं एक बात कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्म के साथ गद्दारी नहीं कर सकते । मैं चाहता हूं कि वो ये फिल्म बनाएं ।'
भंसाली ने 'इंशाअल्लाह' बंद करने का किया एलान, कहानी में बदलाव पर नहीं बनी सलमान से सहमति
भंसाली ने 'इंशाअल्लाह' बंद करने का किया एलान, कहानी में बदलाव पर नहीं बनी सलमान से सहमति
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
'दोस्त होने के नाते हमारे बीच कुछ नहीं बदला है । मुझे उम्मीद है कि संजय के दिल में मेरे लिए उतना ही प्यार होगा । मैं उनकी बहन और मां के बेहद करीब हूं । मैं उम्मीद करता हूं कि हम आगे इंशाअल्लाह में जरूर काम करेंगे ।' अमर उजाला को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, भंसाली ने ये फिल्म बंद करने का फैसला आलिया भट्ट को शनिवार को ही सुना दिया था।