सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 12 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग भी अबु धाबी में चल रही है। भारत में सलमान के लुक को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में सलमान 18 साल से लेकर 65 साल तक के अवतार में नजर आने वाले हैं।
'भारत' के सेट से सामने आया सलमान का लुक, फोटो देख 'मैंने प्यार किया' वाले 'प्रेम' की आ जाएगी याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में भारत के सेट से वरुण धवन और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की फोटो सामने आई थी। इस बार सेट से सामने आई फोटो में सलमान खान, फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर और अतुल अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सलमान खान की उम्र बहुत ही कम लग रही है। इसके अलावा तस्वीर के बैकग्राउंड में मशीन, वर्कर और एक विंटेज कार दिखाई दे रही है।
#Bharat thanks you for your love and support 🤗❤️🤗 @Varun_dvn @bharat_thefilm pic.twitter.com/zVTlUws78b
#onlocation #memories #Bharat #AbuDhabi @bharat_thefilm @BeingSalmanKhan @aliabbaszafar pic.twitter.com/i2JXMheS0r
— Atul Agnihotri (@atulreellife) October 7, 2018
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।