फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने गर्लफ्रेंड के लिए रखी सरप्राइज पार्टी, शेरा और सोनाक्षी ने तैयारी में की मदद

Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Plans Surprise Birthday Party For Iulia Vantur With Help Of Sonakshi Sinha And Shera
Sonakshi Sinha
सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने मंगलवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। उनके इस दिन को खास बनाने के पीछे सलमान खान के तीन करीबी लोगों ने मेहनत की थी। यूलिया ने अपनी इस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज में भी शेयर की हैं।
Salman Khan Plans Surprise Birthday Party For Iulia Vantur With Help Of Sonakshi Sinha And Shera
Sonakshi Sinha
यूलिया की पार्टी के लिए सोनाक्षी सिंहा और सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने खास तैयारियां की थीं। हालांकि, पार्टी की जितनी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं, उनमें सलमान  कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।
Salman Khan Plans Surprise Birthday Party For Iulia Vantur With Help Of Sonakshi Sinha And Shera
Iulia Vantur
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस सरप्राइज पार्टी के कर्ता-धर्ता हैं। सलमान ने ही सोनाक्षी और शेरा के साथ मिलकर सारा बंदोबस्त किया। पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Plans Surprise Birthday Party For Iulia Vantur With Help Of Sonakshi Sinha And Shera
Iulia Vantur
यूलिया वंतूर की बर्थडे पार्टी में जहीर इकबाल भी पहुंचे। खबर है कि सलमान इसी साल उन्हें भी बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। जहीर अपने दोस्त निकेतन मधोक के साथ पार्टी में शरीक हुए थे। यूलिया ने शेरा के साथ भी अपनी फोटो पोस्ट की है। 
विज्ञापन
Salman Khan Plans Surprise Birthday Party For Iulia Vantur With Help Of Sonakshi Sinha And Shera
salman khan
बता दें कि सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की दो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी के साथ नजर आएंगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म 'ओड टू माई फादर' की हिंदी रीमेक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed