फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: सलमान खान से लेकर रिया तक, बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे कथित डेटिंग की वजह से बटोर रहे सुर्खियां

Sat, 10 Dec 2022 09:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 10 Dec 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Pooja Hegde To Rhea Chakraborty Bunty Sajdeh Bollywood Celebs Who Are Allegedly Dating
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान को आज भी बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर में शुमार किया जाता है। दबंग खान का नाम अब तक ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक जुड़ चुका है। हालांकि 56 साल के अभिनेता ने अभी तक शादी नहीं की है। हाल ही में सलमान का नाम एक बार फिर इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान इन दिनों पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों 'किसी का भाई किसी की जान' में जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। सलमान के अलावा बहुत से सेलेब्स हैं जो कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि किसी के तरफ से नहीं की गई है। आइए देखते हैं लिस्ट


Sushant Singh Rajput: मुंबई में सुशांत के घर को अब तक नहीं मिला किराएदार? मकान मालिक ने कही यह बात

Salman Khan Pooja Hegde To Rhea Chakraborty Bunty Sajdeh Bollywood Celebs Who Are Allegedly Dating
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत चतुर्वेदी-नव्या नवेली नंदा

सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार हैं। हाल ही में वह कटरीना कैफ और ईशान खट्ट के साथ फिल्म 'फोन भूत' में नजर आए थे। सिद्धांत का नाम नव्या के साथ बीते कई दिनों से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की दावों की मानें तो दोनों कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि नव्या या सिद्धांत की तरफ से कभी भी इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।
Shubhangi Atre: 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे की आंखो का हुआ बुरा हाल, बोलीं- तीन दिन के बाद भी...

Salman Khan Pooja Hegde To Rhea Chakraborty Bunty Sajdeh Bollywood Celebs Who Are Allegedly Dating
शुभमन गिल, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल-सारा अली खान

सारा अली खान ने बहुत कम समय में बहुत लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। सारा का अब तक कई फिल्मी सितारों के साथ नाम जुड़ चुका है। मौजूदा समय में ऐसी खबरें हैं कि सारा कथित रूप से मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। दोनों को हाल ही में एक साथ देखा भी गया था, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की चर्चे शुरू हो गई थी।
Shriya Saran: बेटी को छोड़ 'दृश्यम' की शूटिंग पर जाती थीं श्रिया सरन, बोलीं मिस कर दिया बेहद खास मूमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Pooja Hegde To Rhea Chakraborty Bunty Sajdeh Bollywood Celebs Who Are Allegedly Dating
दिशा पाटनी,अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी-अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक 

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि अब दोनों के रास्ते जुदा हो चुके हैं। हाल ही में दिशा पाटनी को कई बार जिम ट्रेनर और एक्टर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक से साथ देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक दूसरे को कथित तौर पर डेट कर रहे हैं।
Milind Soman Trolled: बर्तन धोने के लिक्विड का विज्ञापन करना मिलिंद सोमन को पड़ा भारी, बुरी तरह हो रहे ट्रोल

विज्ञापन
Salman Khan Pooja Hegde To Rhea Chakraborty Bunty Sajdeh Bollywood Celebs Who Are Allegedly Dating
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती-बंटी सजदेह
रिया चक्रवर्ती कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल, रिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे जिसकी वजह से वह काफी दिनों तक चर्चा में रहीं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिया इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। बंटी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं। दावों के मुताबिक दोनों इस रिलेशनशिप को प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।
Filmy Wrap: पुष्पा 2 में राम चरण के नाम की चर्चा और करण ने बताईं बॉलीवुड की कमियां, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed