फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'

Fri, 24 Nov 2023 06:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Nov 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reacts to Shah Rukh Khan Pathaan Cameo In Tiger 3 said fans are calling loving them as Jai Veeru
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी दो सुपरस्टार्स पर्दे पर एक साथ काम करने के लिए आते हैं तो धमाल मच जाता है। फिल्म के एलान से लेकर बॉक्स ऑफिस रिलीज तक फैंस का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता ही जाता है और यह दो सुपरस्टार्स जब सलमान और शाहरुख हों तो कहने ही क्या। जी हां, जिस दिन यह खबर सामने आई थी कि सलमान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान कैमियो करने वाले हैं, उसी दिन से दर्शकों के मन में दोनों को एक साथ काम करते देखने का उत्साह था। जहां दोनों की जोड़ी इस समय 'टाइगर 3' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं हाल ही में सलमान खान ने फिल्म में शाहरुख खान कैमियो पर प्रतिक्रिया दी है। खास बात यह है कि अभिनेता ने कुछ ऐसा कहा, जो अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' से जुड़ा हुआ है। चलिए जानते हैं क्या बोले 'टाइगर' ..  

Salman Khan reacts to Shah Rukh Khan Pathaan Cameo In Tiger 3 said fans are calling loving them as Jai Veeru
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान और शाहरुख खान का याराना बहुत पुराना है। दोनों कलाकार पिछले काफी समय से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। दोनों अभिनेताओं को साथ देखना हमेशा से ही दर्शकों के लिए शानदार रहा है। जहां इस साल की शुरुआत में दोनों फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे, वहीं अब शाहरुख और सलमान की जोड़ी 'टाइगर 3' के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फैंस इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सितारों को काम करते देखकर बेहद खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन सभी के बीच अब सलमान खान ने भी न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख और उनकी जोड़ी पर रिएक्ट किया। 

Salman Khan reacts to Shah Rukh Khan Pathaan Cameo In Tiger 3 said fans are calling loving them as Jai Veeru
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के मुताबिक जब वह और शाहरुख खान के साथ पर्दे पर आते हैं तो सिनेमाघरों में उत्साह होता है। इतना ही नहीं अभिनेता का मानना है कि दोनों की जोड़ी की तुलना 'शोले' के 'जय और वीरू' से की जा सकती है। अभिनेता ने कहा, 'फैंस करण अर्जुन से हमारे इतिहास को जानते हैं। वे हमेशा हमें पसंद करते हैं। उनकी और मेरी बहुत मजबूत फैन फॉलोइंग है और जब हम एक साथ आते हैं, तो सिनेमाघरों में उत्साह पैदा होता है। यह ऐतिहासिक होता है। हमारे द्वारा टाइगर और पठान में किए गए कैमियो की ही इतनी चर्चा हो रही है कि कुछ लोग हमारी तुलना जय और वीरू से कर रहे हैं। वह जय हैं और मैं वीरू हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reacts to Shah Rukh Khan Pathaan Cameo In Tiger 3 said fans are calling loving them as Jai Veeru
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि दोनों ने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। अभिनेता बोले, 'ऐसा नहीं है कि हम शूटिंग कर रहे हैं और काम कर रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। हम दोनों साथ में मस्त रहते हैं। साथ में समय बिताते हैं। हम अपना काम करते हैं और उसके बाद हम आराम करते हैं, वह घर वापस चला जाता है, मैं घर जाता हूं और अगले दिन वापस चले जाते हैं।' आपको बता दें, यह पहली बार नहीं जब दोनों सितारों को एक साथ पर्दे पर देखा गया है। इससे पहले शाहरुख और सलमान की जोड़ी 'करण अर्जुन', 'कुछ कुछ होता है', 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'जीरो' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्मों में साथ काम करते नजर आ चुके हैं। 
Mansoor Trisha Dispute: मंसूर की माफी पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट साझा कर बोलीं- माफ करना दिव्य है

विज्ञापन
Salman Khan reacts to Shah Rukh Khan Pathaan Cameo In Tiger 3 said fans are calling loving them as Jai Veeru
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'टाइगर 3' की बात करें तो आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान को 'टाइगर' और कटरीना कैफ को 'जोया' की भूमिका को दोहराते देखा जा रहा है। इस फिल्म में टाइगर और जोया की टक्कर एक्स आईएसआई एजेंट आतिश से होती है। यह किरदार इमरान हाशमी द्वारा निभाया गया है। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान बतौर 'पठान' कैमियो करते नजर आ रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed