फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13: पहले टीजर में सलमान का खुलासा, चार हफ्तों में ही फिनाले के दावेदार मिल जाएंगे

Sun, 25 Aug 2019 12:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 25 Aug 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
salman khan reality show bigg boss 13 first teaser release
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
सलमान खान जल्द ही अपना रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13' लाने वाले हैं । शो की तैयारियां जोरों पर हैं और कंटेस्टेंट भी फाइनल हो चुके हैं । अब मेकर्स ने बिग बॉस 13 का पहला टीजर रिलीज कर दिया है । इस पहले प्रोमो में सलमान स्टेशन मास्टर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं । कुछ दिन पहले इसी लुक में सलमान की एक फोटो भी सामने आई थी। 

 
salman khan reality show bigg boss 13 first teaser release
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
इस प्रोमो में सलमान ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि बिग बॉस 13 में बहुत कुछ नया होने वाला है, जिसे दर्शक कभी नहीं भूलेंगे । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिनाले तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी । इसके अलावा सलमान ने  थोड़ा सा थीम के बारे में भी बताया । 

6 महीने बाद ही बिग बॉस की इस एक्स कंटेस्टेंट ने छोड़ी कांग्रेस, ट्विटर पर बताई ये बड़ी वजह
salman khan reality show bigg boss 13 first teaser release
Bigg Boss - फोटो : social media
सलमान के इस प्रोमो से पता चला कि कुछ कंटेस्टेंट चार हफ्तों में ही फिनाले के दावेदार बन जाएंगे लेकिन इसके बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी । इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने 'बिग बॉस 13' के प्रोमो की शूटिंग जयपुर जाने से पहले की थी । सलमान इस वक्त जयपुर में 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Get ready to hop on to the #BB13 entertainment express along with @vivo_india ek dum fatafat! 😍 #BiggBoss13 Coming soon! @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan reality show bigg boss 13 first teaser release
bigg boss 12 - फोटो : voot
बता दें कि 'बिग बॉस' का सेट हर बार लोनावला में लगता था लेकिन इस बार मुंबई की फिल्म सिटी में बनाया गया है। खबरों की मानें तो इस बार शो किसी एक थीम पर आधारित नहीं होगा। इसके साथ ही इस बार घर में कोई कॉमनर नहीं होगा, सिर्फ मशहूर हस्तियां ही नजर आएंगी।
विज्ञापन
salman khan reality show bigg boss 13 first teaser release
bigg boss 13 - फोटो : instagram
कुछ दिन पहले आईबी टाइम्स वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में 7 कंटेस्टेंट के फाइनल होने की बात की जानकारी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 7 हस्तियों ने बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसमें मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला, चंकी पांडे, राजपाल यादव, माहिका शर्मा, देबोलीना भट्टाचार्य, आदित्य नारायण का नाम शामिल है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed