सिंगर आदित्य नारायण को अभिनेता सलमान खान ने पुराने दिनों की याद दिलाई। सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा में पहुंचे सलमान खान ने पुराने वक्त को याद करते हुए कहा कि जब आदित्य नारायण छोटा था, उस वक्त वह उसकी नाक पोंछा करते थे। दरअसल, आदित्य नारायण सिंगर होने के साथ ही रियलिटी शो होस्ट भी करते हैं। वह सारेगामापा शो को होस्ट करते हैं। आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में सलमान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में आदित्य नारायण ने सलमान खान के बेटे की भूमिका निभाई थी। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें पुराने दिन याद दिलाए।
सलमान खान ने कहा: जब आदित्य नारायण बच्चा था मैं उसकी नाक पोंछता था, जवाब मिला- भाई अभी भी जवान है..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने कहा कि उन्होंने आदित्य नारायण के साथ उस वक्त काम किया था, जब वह तीन या चार साल के थे। उन्होंने कहा, यह 'प्यार किसी से होता है' फिल्म के शूटिंग के दौरान की बात है। उस वक्त आदित्य नारायण बच्चा था और मैं उसकी नाक पोंछा करता था।
सलमान खान की यह बात सुनकर आदित्य नारायण कहते हैं, मेरी नाक हमेशा बहती रहती थी और वह मेरे लिए हमेशा मौजूद रहते थे। अब देखिये मैं बड़ा हो चुका हूं और सलमान भाई अभी भी जवान और डैशिंग हैं।
इस फिल्म में आदित्य नारायण ने तीन या चार साल के बच्च की भूमिका निभाई थी। जबकि उस वक्त उनकी रियल उम्र करीब 10 साल थी। यह एपिसोड वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो के प्रोमो में सलमान खान और सेट पर मौजूद सारे लोगों को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। शो में प्रोमो में देखा जा रहा है कि सेट पर सलमान खान की धमाकेदार उपस्थिति होती है।
A post shared by ZEE TV (@zeetv)