फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैंने प्यार किया' के इस एक्टर को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- 'अफसोस है कि वो...'

Sat, 25 May 2019 11:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 25 May 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
salman khan remember his friend laxmikant berde on the set of saregamapa
salman khan - फोटो : social media
'मैंने प्यार किया' सलामन खान की दूसरी फिल्म थी। सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा भाग्यश्री और लक्ष्मी बेर्दे भी नजर थे । लक्ष्मीकांत के साथ ये सलमान की पहली फिल्म थी। 
salman khan remember his friend laxmikant berde on the set of saregamapa
salman khan - फोटो : social media
इसके बाद दोनों ने 'हम आपके हैं कौन' और 'साजन' जैसी फिल्मों में काम किया । हाल ही में सलमान खान ने लक्ष्मीकांत को याद किया। दरअसल, सलमान सारेगामपा लिल चैंप में अपनी फिल्म 'भारत' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। यहां कंटेस्टेंट रितिक गुप्ता ने 'साजन' फिल्म का गाना 'तुमसे मिलने की तमन्ना है' गाया। 
salman khan remember his friend laxmikant berde on the set of saregamapa
Laxmikant Berde - फोटो : social media
ये गाना सुनने के बाद सलमान खान इमोशनल हो गए। सलमान ने इस गाने की यादों को शेयर किया । उन्होंने कहा, 'ये गाना मेरे लिए बहुत स्पेशल है। इस गाने में मेरे साथ मेरे बहुत अच्छे दोस्त लक्ष्मीकांत बेर्दे थे। मैंने उनके साथ बहुत काम किया। मेरे ख्याल से 'मैंने प्यार किया' हिट होने की एक वजह लक्ष्मीकांत बेर्दे थे। ये गाना मुझे हमेशा उनकी याद दिलाता है । अफसोस कि वो आज हमारे बीच नहीं हैं।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan remember his friend laxmikant berde on the set of saregamapa
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' के प्रमोशन में बिजी हैं। 'भारत' में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी । फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को खूब पसंद आए हैं । यह फिल्म ईद के मौके पर 6 जून को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
salman khan remember his friend laxmikant berde on the set of saregamapa
salman khan - फोटो : social media
फिल्म के अलावा सलमान खान को लेकर ये भी चर्चा है कि वो सरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले हैं । इस पर सलमान ने कहा था, 'हां, मैं बच्चे चाहता हूं लेकिन उनके साथ मां भी आती है । मैं मां नहीं चाहता । लेकिन बच्चे को एक मां की जरूरत होती है। तो मेरे पास उसकी देखभाल करने के लिए बहुत से लोग हैं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed