{"_id":"5d026704bdec226df07e9c23","slug":"salman-khan-replace-malaika-arora-to-warina-hussain-in-dabangg-3-item-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' के आइटम नंबर में अब नजर नहीं आएंगी मलाइका, सलमान ने इस एक्ट्रेस को दिया बड़ा चांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' के आइटम नंबर में अब नजर नहीं आएंगी मलाइका, सलमान ने इस एक्ट्रेस को दिया बड़ा चांस
Thu, 13 Jun 2019 10:01 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
malaika and salman
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। वहीं भारत की रिलीज के पहले से ही सलमान ने अपनी बहुचर्चित फिल्म सीरीज दंबग के तीसरे सीक्वल की भी शूटिंग शुरू कर दी थी। बीते दिनों दबंग 3 के सेट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी। दबंग सीरीज की पहली फिल्म का 'मुन्नी बदनाम हुई' गाना काफी हिट रहा था। ये गाना सलमान खान की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया था।
Warina Hussain
- फोटो : social media
इसके बाद मलाइका दबंग 2 के एक आइटम नंबर में भी दिखाई दीं थीं। अब खबर है कि सलमान खान की दबंग 3 के आइटम नंबर में मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आएंगी। उनकी जगह पर अब फिल्म लवयात्री की एक्ट्रेस वरीना हुसैन दिखाई देंगी। हाल ही में वरीना हुसैन ने सलमान के साथ दबंग 3 के एक आइटम नंबर की शूटिंग को खत्म किया है।
loveyatri
- फोटो : file photo
खास बात ये है कि वरीना हुसैन पर फिल्माया गाया दबंग 3 का ये आइटम नंबर 'मुन्नी बदनाम हुई' के उलट 'मुन्ना बदनाम हुआ' के नाम से होगा। खबरों की मानें तो इस गाने की शूटिंग तीन-चार दिन पहले मुंबई के महबूब स्टूडियों में पूरी की गई है। इस गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है जो एक मॉडर्न ढाबे के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan, Malaika Arora
- फोटो : social media
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तब से मलाइका अरोड़ा के सलमान खान के परिवार के साथ रिश्ते पहले से थोड़े तल्ख हो गए हैं।
विज्ञापन
malaika arora
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि अरबाज और मलाइका (एक्स वाइफ) की मुलाकात साल 1993 में कॉफी ऐड शूट के दौरान हुई थी। यह ऐड काफी बोल्ड था, जिसपर विवाद भी हुआ था। इसी शूट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 5 साल डेट करने के बाद 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी करीब 19 साल तक चली। इसके बाद दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया।