फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान इसलिए नहीं छोड़ते अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स का साथ, रिश्तों पर दबंग खान का बड़ा खुलासा

Sun, 21 Jul 2019 11:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jul 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan revealed his relation with ex girlfriends in nach Baliye Season 9
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
फिल्म 'भारत' की शानदार सफलता के बाद बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों 'नच बलिए' के सीजन 9 की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को सलमान खान ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ इस शो का आगाज किया। दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद भी किया है। इस बीच नच बलिए के सेट पर सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
Salman Khan revealed his relation with ex girlfriends in nach Baliye Season 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नच बलिए के सीजन 9 की खास बात ये है कि इस बार कुछ एक्स गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड की जोड़ियां भी अपने नच से दर्शकों के दिलों को जीतेगी। शो के पहले दिन छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ एंट्री ली। उर्वशी और अनुज के बीच की बॉन्डिंग को देखते हुए सलमान खान खुद को नहीं रोक पाए और अपनी निजी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। 
Salman Khan revealed his relation with ex girlfriends in nach Baliye Season 9
उर्शवी ढोलकिया और अनुज सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने उर्वशी और अनुज से बात करते हुए कहा कि 'ये बहुत अच्छी बात है कि आप दोनों एक्स हैं लेकिन फिर भी आप दोनों के बीच बॉन्डिंग बहुत अच्छी बनती है। सलमान खान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'नफरत करने के लिए जिंदगी बहुत बड़ी है। मैं भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ दोस्ती बरकरार रखता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ये काफी अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan revealed his relation with ex girlfriends in nach Baliye Season 9
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
सलमान खान अपनी बात को पूरा करते हुए कहते हैं कि अगर आपकी किसी के साथ दूरियां आई हैं तो आप एक बार फिर दोबारा साथ भी आ सकते हैं। आप दोस्त बन सकते हैं और काम कर सकते हैं।' मीडिया में सलमान खान के इस बयान को एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पता हो कि सलमान खान का नाम कटरीना कैफ के साथ भी जुड़ चुका है। 
विज्ञापन
Salman Khan revealed his relation with ex girlfriends in nach Baliye Season 9
katrina kaif salman khan - फोटो : social media
आपको बता दें कि बीते दिनों रिलीज हुआ सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed