{"_id":"5d33f5048ebc3e6d163526a8","slug":"sheila-dixit-fan-of-shah-rukh-khan-and-dilwale-dulhania-le-jayenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख की बड़ी फैन थीं शीला दीक्षित, उनकी ये फिल्म देख डाली इतनी बार, दुखी हो गए थे घरवाले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख की बड़ी फैन थीं शीला दीक्षित, उनकी ये फिल्म देख डाली इतनी बार, दुखी हो गए थे घरवाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 21 Jul 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शीला दीक्षित और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बीते शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें लीं। शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से ना केवल राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई बल्कि हर क्षेत्र के लोगों दुख व्यक्त किया। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रहा। लता मंगेशकर, अक्षय कुमार, मधुर भंडारकर, भूमि पेडनेकर और उर्मिला मातोंडकर समेत दूसरे सेलिब्रिटीज ने दुख जताया। शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फिल्में देखने का भी बड़ा शौक था।
2 of 7
शीला दीक्षित और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शीला दीक्षित एक्टर शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन थीं। दोनों को साथ में कई मौकों पर देखा गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित कई आयोजनों में शाहरुख को निमंत्रण भेजती थीं। शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने बताया कि वो दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की फिल्में भी बहुत पसंद करती थीं।
3 of 7
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : फाइल फोटो
शीला दीक्षित की सबसे पसंदीदा फिल्म थी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इंडिया टुडे के मुताबिक, शीला दीक्षित ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इतनी बार देखी थी कि उनके घरवालों को ये कहना पड़ा था कि अब इस फिल्म को मत देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शीला दीक्षित
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि मौजूदा दिल्ली की कल्पना शीला दीक्षित के बिना नहीं हो सकती। शीला दीक्षित के कुशल प्रबंधन और दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि राजधानी में आज मेट्रो, सीएनजी वाहन, सिग्नेचर ब्रिज, बारापूला एलीवेटेड रोड समेत फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल का बिछा है। बिजली का निजीकरण करने के साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास की शुरुआत का श्रेय शीला दीक्षित को जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
dilwale dulhania le jayenge
- फोटो : social media
बात करें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की तो 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।