फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: शो में आपा खोने के बाद भी क्यों बिग बॉस में वापस लौट आते हैं सलमान खान? भाईजान ने बताई वजह

Sat, 29 Jul 2023 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Jul 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reveals the reason for his return to Bigg Boss OTT 2 after losing his cool on show
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस के बीच सलमान खान की दीवानगी का आलम अलग ही है। दबंग खान की फिल्म आते ही दर्शक उस पर टूट कर पड़ते हैं। एक्टर का अलग अंदाज उन्हें सबसे खास बनाता है। इन दिनों सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, शो में कई बार भाईजान ने अपना आपा भी खो दिया है, जिसके बाद खबरें आती हैं कि शायद वह शो को छोड़ देंगे, लेकिन वह फिर से लौट आते हैं। अब अभिनेता ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।

 

Salman Khan reveals the reason for his return to Bigg Boss OTT 2 after losing his cool on show
सलमान खान-जिया शंकर-अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी’ को छोड़ने वाले थे। इस खबर से उनके फैंस को काफी तगड़ा झटका भी लगा था। हालांकि, बाद में भाईजान ने खुद सामने आकर इस बात का खुलासा किया था कि वह शो को नहीं छोड़ेंगे। अब सलमान ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

Anushka Shetty: रिलीज से एक हफ्ते पहले टली अनुष्का शेट्टी की फिल्म, मेकर्स बोले- हम तह-ए-दिल से माफी चाहते हैं

Salman Khan reveals the reason for his return to Bigg Boss OTT 2 after losing his cool on show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया कि यह उनके फैंस का प्यार ही है, जो उन्हें बार-बार वापस खींच लाता है। अभिनेता ने कहा,  'मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि और गौरव हैं। मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। हां, मैं शो में अपना आपा खो देता हूं और कभी-कभी बाहर भी चला जाता हूं, लेकिन मैं हमेशा केवल और केवल अपने फैंस के लिए वापस आता हूं, जो बड़ी ही बेसब्री के साथ मेरे वीकएंड का वार का इंतजार करते हैं।'

Sanjay Dutt: जन्मदिन पर आवास के बाहर खड़े फैंस से संजय दत्त ने की मुलाकात, खास अंदाज में किया अभिवादन

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reveals the reason for his return to Bigg Boss OTT 2 after losing his cool on show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने आगे कहा, ‘आज मैं जो भी हूं अपने फैंस की वजह से ही हूं। मैं किसी भी हालत में उनको निराश नहीं कर सकता हूं। अगर मेरे फैंस खुश हैं तो मुझे जो भी करना पड़े  वो मैं करूंगा। दर्शकों को बिग बॉस पसंद है और उन्हें होस्ट के रूप में मैं ही अच्छा लगता हूं। इसलिए मैं हमेशा शो में लौट आता हूं’।

Sanjay Dutt Birthday: अलग होकर भी संजू की तारीफ ही की माधुरी ने, ऐश्वर्या ने किया इस बात का समर्थन

विज्ञापन
Salman Khan reveals the reason for his return to Bigg Boss OTT 2 after losing his cool on show
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ को दो हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है। शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री ने बिग बॉस की टीआरपी में काफी इजाफा किया है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला किया है। इस समय घर में  पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, जद हदीद और अविनाश सचदेव बचे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed