फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt: जन्मदिन पर आवास के बाहर खड़े फैंस से संजय दत्त ने की मुलाकात, खास अंदाज में किया अभिवादन

Sat, 29 Jul 2023 04:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Jul 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt greets his fans on his birthday at his residence in mumbai video goes viral on social media
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के घर हुआ था। फैंस के बीच अभिनेता के जन्मदिन का खास क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, हर तरफ से सोशल मीडिया पर अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस बीच मुंबई स्थित संजय दत्त के आवास पर भी फैंस की भीड़ जमा हो गई, जो अभिनेता को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते थे और उनकी एक झलक के तरस रहे थे। ऐसे में संजय ने भी अपने फैंस को खास तोहफा दिया।

sanjay dutt greets his fans on his birthday at his residence in mumbai video goes viral on social media
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, संजय दत्त ने मुंबई आवास के बाहर खड़े अपने फैंस से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। संजय ने अपने घर के बाहर उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हुए लोगों और कई प्रशंसकों की ओर हाथ हिला कर उन्हें ग्रीट किया। वहीं, कुछ लोगों से उन्होंने हाथ मिला कर भी शुक्रिया कहा। इस दौरान अभिनेता सफेद कुर्ता सेट पहने नजर आए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपने माथे पर लाल तिलक लगाकर अपना लुक पूरा किया था।

Sanjay Dutt Birthday: अलग होकर भी संजू की तारीफ ही की माधुरी ने, ऐश्वर्या ने किया इस बात का समर्थन

sanjay dutt greets his fans on his birthday at his residence in mumbai video goes viral on social media
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला
अपने जन्मदिन पर अभिनेता के लुक को देख फैंस को उनकी फिल्म 'वास्तव' की याद आ गई। दरअसल, साल 1999 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वास्तव' में संजय दत्त का लुक कुछ इसी तरह था, जिसमें वह सफेद कुर्ता पहने नजर आए थे। ठीक उसी तरह दमदार लुक में वह आज भी नजर आ रहे हैं। संजय दत्त को देख उनके फैंस उत्साहित हो गए और जोर जोर से चिल्ला कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने लगे।

Johnny Walker: बेवड़ा बन खूब हंसाया लेकिन कभी नहीं पी शराब, जानें बस कंडक्टर से कॉमेडी किंग कैसे बने जॉनी वॉकर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt greets his fans on his birthday at his residence in mumbai video goes viral on social media
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

इस समय मुंबई में जबर्दस्त बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भी जमा है। ऐसे में अभिनेता के तमाम फैंस बारिश में छाता लिए बाहर खड़े दिखे और कुछ फैंस बारिश में भीगते हुए नजर आए। संजय दत्त ने कार से बंगले में एंट्री की और फैंस से मुलाकात की। इस दौरान फैंस की भीड़ अभिनेता से मिलने और उनकी तस्वीर खींचने के लिए अनियंत्रित हो गई, जिसे अभिनेता के पास खड़े लोगों ने काबू किया। फैंस से मुलाकात करने के बाद संजय दत्त बंगले के अंदर चले गए।

Sharib Hashmi: शारिब हाशमी को पत्नी ने दिया था आर्थिक संबल, एक्टर के संघर्ष के दिनों में बेच दिए थे गहने


 
विज्ञापन
sanjay dutt greets his fans on his birthday at his residence in mumbai video goes viral on social media
संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक और खास तोहफा मिला है। दरअसल, साउथ में बतौर खलनायक संजय दत्त ने काफी नाम कमाया है। अब वह राम पोथिनेनी की अगली फिल्म 'डबल आई स्मार्ट' में काम कर रहे हैं, जिसमें वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म से संजय दत्त का दमदार पोस्टर शेयर किया। फिल्म में अभिनेता 'बिग बुल' की भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर में संजय दत्त का शिकार पीते हुए दमदार और स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है।

Bollywood Stars: जब पर्दे पर अपनी ही असल जिंदगी जीते नजर आए सितारे, लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम शामिल


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed