सलमान खान इन दिनों परिवार के कुछ सदस्यों और सिनेमाजगत से जुड़ी कुछ हस्तियों के साथ अपने फॉर्महाउस पर हैं। सलमान फॉर्महाउस पर कुछ वक्त के लिए आए थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए। हालांकि वो लगातार अपने प्रशंसकों के साथ फॉर्म हाउस से वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस दौरान सलमान की बेहद करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने फॉर्म हाउस से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो मछलियां पकड़ती नजर आ रही हैं।
सलमान के फॉर्महाउस में ऐसे मछलियां पकड़कर खा रहीं यूलिया वंतूर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो को खुद यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में यूलिया के अलावा कुछ गांववाले हैं जो जाल बिछाकर मछलियां पकड़ रहे हैं। वीडियो में यूलिया कह रही हैं कि 'अगर आपको खाना खाना है तो मेहनत तो करनी ही पड़ती हैं। आज ये हमारा लंच है।'
A post shared by Iulia Vantur (@vanturiulia) on
यूलिया का ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इससे पहले यूलिया का एक और वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में यूलिया फॉर्म हाउस से ही चैट शो कर रही थीं। तभी सलमान पीछे से आकर उनकी कुर्सी पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात कहने की कोशिश करते हैं। सलमान खान की मौजूदगी महसूस करते ही यूलिया उन्हें जाने के लिए कहती हैं।
A post shared by SALMAN KHAN FAN CLUB🇮🇳❤️ (@mysalmankhan.ig) on
वीडियो में आप देखेंगे कि सलमान खान को जैसे ही इस बात का अहसास होता है कि वो यूलिया के चैट फ्रेम में हैं तो वो तुरतं वहां से चले जाते हैं। वहीं यूलिया उन्हें लगातार देखकर मुस्कुराती नजर आती हैं।यूलिया मॉडल, होस्ट, रेडियो प्रजेंटर और सिंगर हैं। वहीं यूलिया सलमान खान के साथ नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।
आपको बता दें, सलमान खान के फॉर्म हाउस में यूलिया के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और सोहेल का बेटा निर्वाण भी है। इस बात का सबूत वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यहां तक कि सलमान ने खुद सोहेल के बेटे के साथ वीडियो शेयर किया था। जिसमें सुरक्षित रहने की बात कही थी।
जब शूटिंग के दौरान गुस्से में सनी देओल ने फाड़ ली थी अपनी पैंट, शाहरुख खान थे वजह