सब्सक्राइब करें

Viral: सलमान खान को बेनकाब करने वाली हैं सोमी अली? बोलीं- ऐश्वर्या को जिस तरह तुमने प्रताड़ित...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 30 Mar 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Shares A Post On Instagram Also Mentiones Aishwarya Rai Name
सलमान खान, सोमी अली, ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। 90 के दशक में सलमान और सोमी के अफेयर की चर्चा हर तरफ रहती थी लेकिन फिर दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब सोमी ने सलमान खान को जल्द ही बेनकाब करने की चेतावनी दे डाली है। सोमी ने सलमान की तुलना हार्वी वीन्सटीन से की है। बता दें हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हैं, उनपर 100 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Trending Videos
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Shares A Post On Instagram Also Mentiones Aishwarya Rai Name
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : Social Media

क्या कहा है सोमी ने?
सोमी अली ने लिखा- 'बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, एक दिन सभी सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। ठीक ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह... ' इस पोस्ट को साझा करते हुए सोमी ने सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक सीन साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Shares A Post On Instagram Also Mentiones Aishwarya Rai Name
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली - फोटो : ट्विटर

सोमी इससे पहले भी सलमान पर निशाना साध चुकी हैं। एक इंटरव्यू में सोमी ने कहा था कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा ता, 'मैंने कई साल से सलमान खान से कोई बातचीत नहीं की। कई बार लोग आपकी जिंदगी में आते हैं और आपको उनसे सीख मिलती है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एक वक्त ऐसा भी आता है जब जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए।' कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की वजह से सलमान-सोमी का रिश्ता टूट गया था। सलमान ऐश्वर्या संग रिलेशनशिप में आ गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Shares A Post On Instagram Also Mentiones Aishwarya Rai Name
Aishwarya Rai, salman khan
क्यों टूटा सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता
साल 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान मिले। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्तों में ऐसी कड़वाहट घुली कि आज दोनों एक-दूजे का नाम लेना भी पसंद नहीं करते। 
विज्ञापन
Salman Khan's Ex Girlfriend Somy Ali Shares A Post On Instagram Also Mentiones Aishwarya Rai Name
salman aishwarya

ऐश्वर्या के इश्क में सलमान ने बहाया था खून
कहा जाता है एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे। दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी। सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उसी वक्त शादी का वादा करें। लेकिन ऐश्वर्या यह फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहती थीं। 2002 में ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया। ब्रेकअप के बाद भी सलमान ने ऐश्वर्या का पीछा नहीं छोड़ा था। रिपोर्ट्स आती रहीं कि सलमान खान ऐश्वर्या की फिल्मों के सेट पर आकर खूब हंगामा करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed