{"_id":"624400cb3545584a2e25035c","slug":"the-kashmir-files-director-vivek-agnihotri-denies-signing-film-with-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने Kangana के साथ फिल्म करने से किया इनकार, कहा- \"मुझे स्टार्स की नहीं, बल्कि...\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने Kangana के साथ फिल्म करने से किया इनकार, कहा- "मुझे स्टार्स की नहीं, बल्कि..."
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
32 साल पहले कश्मीर घाटियों में हुए नरसंहार की दर्दनाक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। वर्ल्ड वाइड तकरीबन 231 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' और प्रभास की 'राधे श्याम' को पछाड़ दिया है। अब हर तरफ 'द कश्मीर फाइल्स' और 'विवेक अग्निहोत्री' की ही चर्चाएं हो रही हैं। यूं तो बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स सार्वजनिक रूप विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की तारीफ नहीं कर रहे हैं, लेकिन बहुत सारे अभिनेता अब उनके साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।
2 of 4
कंगना रणौत - द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या कंगना के साथ काम करने वाले हैं विवेक?
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री साथ में काम करने वाले हैं। हालांकि सच्चाई यह है कि कंगना और विवेक ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
एक साक्षात्कार के दौरान जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या वह आगे चलकर अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ काम करेंगे? तो निर्देशक ने कहा कि उन्हें उनकी फिल्मों में किसी स्टार की जरूरत नहीं है, उन्हें तो बस अभिनेता चाहिए। विवेक आगे कहते हैं कि जब मैंने 12 साल पहले बतौर निर्देशक अपनी यात्रा शुरू की थी, तो मैंने फैसला किया था कि मैं अपने मन मुताबिक फिल्में बनाऊंगा। कभी भी किसी स्टार को लार्जर दैन लाइफ बनाने के लिए फिल्म बनाऊंगा। क्योंकि मेरा मानना है कि सिनेमा लेखक और निर्देशक का माध्यम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां व्यस्त हैं विवेक अग्निहोत्री?
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस वक्त छोटे-छोटे शहरों में जाकर 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।