अपने जमाने के मशहूर हास्य कलाकार महमूद के बेटे और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-एक्टर लकी अली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक के लोगों को लकी अली का नाम पहचानने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, हम सभी ने लकी के कई सुपरहिट गानों को सुना है। लकी अली की आवाज का जादू पिछले काफी समय से सिर्फ स्टेज परफॉर्मेंस तक ही सिमट कर रह गया है। ऐसे में लाइमलाइट से दूर रह रहे लकी एक बार फिर एक बातचीत के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।
Retirement: म्यूजिक इंडस्ट्री से रिटायर हो रहे लकी अली? बोले- मैं अब थका हुआ महसूस करता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलासा कर सभी को चौंकाया
बॉलीवुड के सिंगर और कंपोजर लकी अली ने अपने हाल में दिए गए इंटरव्यू में आगे के करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने अपनी इस बातचीत के दौरान कहा कि अब वह म्यूजिक से रिटायर होना चाहते हैं। लकी कहते हैं, "मैं अब म्यूजिक से दूर जाकर उन चीजों को करना चाहता हूं, जो मैंने अपने जीवन में अभी तक नहीं की हैं। मैं म्यूजिक को पूरी तरह से नहीं छोड़ रहा हूं लेकिन यह भी नहीं जानता कि कब तक आने वाले समय में मैं इसमें अपना योगदान दे पाऊंगा।"
'इंतजार' नहीं होगी आखिरी एलबम
लकी अली ने कहा, वह 'इंतजार' के बनने के कुछ समय पहले से ही रिटायर होने की सोच रहे हैं। वह कहते हैं, "मैं पिछले काफी समय से रिटायर होने की सोच रहा हूं। इसे मैं अपनी किसी भी और जिम्मेदारी की तरह ही लेता हूं। मेरे बच्चों ने जिस समय अपनी म्यूजिक कंपनी शुरू की थी तभी मैंने यह फैसला कर लिया था कि अब मेरे जाने का समय आ गया है।"
लॉकडाउन की वजह से मिला परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका
जहां एक तरफ कोविड से पूरी दुनिया परेशान थी, वहीं इस समय लोगों को अपने परिवार के साथ खूब समय बिताने का भी मौका मिला था। इस बात की खुशी सिंगर लकी के चेहरे पर भी साफ दिख रही थी। लकी ने कहा, "मैं बहुत खुश था कि कोई कॉन्सर्ट नहीं हो रहा है। मैं इस समय को अपनी छुट्टियों की तरह ले रहा था और काफी खुश था कि मुझे कहीं ट्रैवल नहीं करना पड़ रहा है। मेरे पिछले कुछ साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। हर समय अपना बोरिया-बिस्तर उठाकर घूमना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। उसके लिए बहुत हिम्मत और ताकत चाहिए होती है।"
लकी अली पिछले काफी समय से लगातार लाइव शोज और कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। ऐसे में लाइव शोज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"लाइव शो हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर बहुत गहरा असर डालते हैं। हमें एक बिल्कुल नई जगह पर जाना होता है। वो जगह चाहे कितनी भी अच्छी क्यों न हो पर घर नहीं होती। मैं अब थका हुआ महसूस करता हूं इसलिए मुझे लगता है यह मेरे रिटायर होने का बिल्कुल सही समय है।"