सब्सक्राइब करें

3 साल के बच्चे के लिए घोड़ा बने सलीम, साथ चले सलमान, वायरल हो रहा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Feb 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Salim Khan playtime video with Arpita Khan Sharma son Ahil viral on internet
Salman Khan Salim Khan Ahil - फोटो : instagram

सलमान खान के उनके भांजे आहिल के साथ सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। सलमान और आहिल दोनों को एक दूसरे की कंपनी काफी पसंद है जिसका सबूत इन वीडियो में दिखाई देती इन दोनों की बांडिंग है। इस बीच सलमान और आहिल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आहिल मामू सलमान का हाथ पकड़े हुए नानू की पीठ की सवारी कर रहे हैं। 

Trending Videos
Salman Khan Salim Khan playtime video with Arpita Khan Sharma son Ahil viral on internet
salim khan ahil - फोटो : instagram

इस वीडियो को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक साढ़ें 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियों में आप देखेंगे कि आहिल नानू सलीम खान की पीठ की सवारी कर रहे हैं। इस वीडियो को अर्पिता ने पोस्ट करते हुए लिखा - 'संडे फन डे। फैमिली टाइम..नाना और मामू का प्यार।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sunday - Funday ! Family Time 😘 Nana & Mamu Loving @beingsalmankhan

A post shared by Arpita Khan Sharma (@arpitakhansharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Salim Khan playtime video with Arpita Khan Sharma son Ahil viral on internet
Salman Khan Salim Khan Ahil - फोटो : instagram

वीडियो में आप देखेंगे कि आहिल चश्मा पकड़े हुए। वीडियो में सलमान आहिल से कह रहे हैं कि चश्मा पहन लो तो वहीं नानू सलीम कह रहे हैं कि तुम्हें कहां जाना है। सोशल मीडिया पर इन तीनों की बांडिंग काफी पसंद की जा रही है। आहिल के इस तरह के कई वीडियो मस्ती करते हुए वायरल हो चुके हैं। आहिल 'खान परिवार' के सबसे छोटे सदस्य है और सभी के लाडले हैं। खास तौर पर सलमान और सलीम खान के। 
 

Salman Khan Salim Khan playtime video with Arpita Khan Sharma son Ahil viral on internet
Salman Khan ahil - फोटो : file photo

इससे पहले भी आहिल और सलमान का पेटिंग वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सलमान आहिल को पेटिंग करना सिखाते हुए दिखे थे। यहां तक कि अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए भी वह आहिल को गोद में लिए हुए थे। काम की बात करें तो इस वक्त सलमान 'भारत' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना भी हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इस बीच सलमान की 'दंबगई' की भी खबर सामने आ रही है। 

विज्ञापन
Salman Khan Salim Khan playtime video with Arpita Khan Sharma son Ahil viral on internet
bharat film poster - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की फिल्म पर सलमान खान ने अपना कब्जा जमा लिया है। यह खबर जहां ऋतिक के फैंस का दिल तोड़ सकती है तो वहीं भाईजान के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन को फिल्म डायरेक्टर रोहित धवन अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। इस फिल्म के लिए रोहित ऋतिक से लंबे वक्त से बात भी करना चाह रहे थे लेकिन ऋतिक के बिजी शिड्यूल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed