सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलमान का पूरा 'खान'दान इस क्रिकेटर का है जबरदस्त फैन, कोहली नहीं ये कोई और है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
salman khan says his favourite cricketer mahendra singh dhoni
salman khan

अरबाज खान का नाम आईपीएल सट्टेबाजी में आने से सलमान खान समेत उनका पूरा परिवार मुश्किल में है। पिछले दिनों ऐसी भी खबर आई थी कि सलमान खान अब अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के प्रोजेक्ट से अरबाज खान को बाहर करना चाहते हैं। सट्टेबाजी के चलते डायरेक्शन की जिम्मेदारी उन्होंने पहले ही अरबाज खान से ले ली थी और अब वो प्रोडक्शन की जिम्मेदारियों से अरबाज को हटाना चाहते हैं। बता दें कि सलमान इन दिनों रियलिटी शो 'दस का दम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Trending Videos
salman khan says his favourite cricketer mahendra singh dhoni
Salman Khan

शो के दौरान सलमान खान ने कई बातों का खुलासा किया। सलमान खान ने बताया कि वो और उनके पिता सलीम खान किस क्रिकेटर के मुरीद हैं।वैसे भी सलमान समय-समय पर अपना क्रिकेट प्रेम जाहिर करते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan says his favourite cricketer mahendra singh dhoni
एमएस धोनी और सलमान खान

शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं। इससे पहले भी सलमान खान कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी से अपनी नजदीकियां जता चुके हैं। सलमान ने फिल्म 'सुल्तान' की रिलीज के वक्त धोनी और साक्षी को अपने घर पर बुलाया था। इसके अलावा भी कई मौकों पर धोनी सलमान खान के घर नजर आए।

salman khan says his favourite cricketer mahendra singh dhoni
Salman Khan

'दस का दम' शो में सलमान ने कहा कि उनके पिता भी इस 36 वर्षीय क्रिकेटर को प्यार करते हैं। दरअसल शो के दौरान एक सवाल था कि कितने प्रतिशत भारतीय कपिल देव, सौरव गांगुली, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से किसे सबसे अच्छा कप्तान मानते हैं। 

विज्ञापन
salman khan says his favourite cricketer mahendra singh dhoni
Salman Khan
सवाल के जवाब में सलमान खान ने जवाब दिया कि मेरे पिता का मानना है कि धोनी सबसे कूल कप्तान हैं। वो मैदान में भी गरिमा बनाए रखते हैं। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम माना जाता है। इस खेल की भावना को वो मैदान में बनाकर रखते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed