{"_id":"62a03774ab771a7fe127d418","slug":"salman-khan-security-strengthened-at-the-set-of-kabhi-eid-kabhi-diwali-urf-bhaijaan-ami-death-threats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Security: 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा, ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Security: 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा, ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 'सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल' करने की बात कही गई थी। पत्र मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सलमान की सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है। बता दें कि इस वक्त अभिनेता, हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (जिसका नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है) की शूटिंग में व्यस्त हैं।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर सुरक्षा व्यवस्था तीन गुना बढ़ा दी गई है। हर जगह छानबीन की जा रही है। प्रवेश करते वक्त और बाहर जाते वक्त प्रत्येक सदस्य की जांच की जा रही है। चाहे वह कोई भी हो। बता दें कि सलमान खान अगले 25 दिनों तक हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसमें वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।
3 of 4
सलमान खान और पूजा हेगड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू अभिनेता वेंकटेश करने जा रहे हैं बॉलीवुड में वापसी
जानकारी के मुताबिक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में एक विशाल सेट बनाया गया है। इस फिल्म में सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा तेलुगू अभिनेता वेंकटेश और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि हिंदी फिल्म ‘तकदीरवाला(1995)’ में काम कर चुके वेंकटेश एक बार फिर सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज
- फोटो : Instagram
30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘भाईजान’ 2014 में आई तमिल फिल्म ‘वीरम’ की हिंदी रीमेक है। सलमान खान की इस फिल्म में पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में राघव जुयाल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।