फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Love Story: राज के साथ पहली मुलाकात में तीर दिल के पार हो गया था, ऐसे शुरू हुई थी शिल्पा की फिल्मी प्रेम कहानी

Wed, 08 Jun 2022 09:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Jun 2022 09:48 AM IST
सार

आज हम आपको बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक-दूसरे के करीब कैसे आए और कैसे तीर-ए-नजर दिल के पार हुआ।
 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra know about romantic and filmy love story of actress and businessman
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram: @theshilpashetty

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस से लोगों को कोई दीवाना बनाता है तो वह शिल्पा शेट्टी हैं। शिल्पा के बारे में कहा जाए कि इनकी उम्र जैसे थम सी गई है तो ये गलत नहीं होगा। शिल्पा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के जरिए भी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का मौका हाथ से जाने नहीं देते। दोनों का प्यार इतना गहरा है कि सुख और दुख शिल्पा हर परिस्थिति में राज कुंद्रा के साथ खड़ी नजर आती हैं। फैंस हमेशा से ही दोनों की लव स्टोरी जानने  के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों एक-दूसरे के करीब कैसे आए और कैसे तीर-ए-नजर दिल के पार हुआ।

Shilpa Shetty Raj Kundra know about romantic and filmy love story of actress and businessman
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार - फोटो : Bollywood

ये उन दिनों की बात है जब शिल्पा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उनकी फिल्में कई सुपरस्टार्स  के साथ रिलीज हो चुकी थीं। उस समय शिल्पा, अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं। धड़कन फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी शिल्पा  को अक्षय के दूसरे रिश्ते की भनक लग गई। शूटिंग के दौरान ही अभिनेत्री ने खिलाड़ी कुमार से किनारा कर लिया था। लेकिन पहले प्यार की यादें भुलाने में शिल्पा को नौ साल लग गए। टूटा दिल लिए शिल्पा इधर-उधर भटक रही थीं, तब उनके जख्मों पर मरहम लगाया राज कुंद्रा ने।

Shilpa Shetty Raj Kundra know about romantic and filmy love story of actress and businessman
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2007 में शिल्पा ने अमेरिका के एक रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया। अभिनेत्री इस शो की विनर भी बनीं। इसी दौरान लंदन में शिल्पा की मुलाकात राज कुंद्रा से हुई। दोनों की लव स्टोरी एक परफ्यूम की डील के साथ शुरू हुई। राज शिल्पा के नाम से बने एक परफ्यूम के प्रचार में उनकी मदद कर रहे थे। पहली ही मुलाकात में शिल्पा राज के प्यार में ऐसे गिरीं कि उन्हें लगा कि ये शख्स उनका जीवनसाथी बनने के लायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra know about romantic and filmy love story of actress and businessman
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा, राज से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उन दिनों ये उतना आसान नहीं था। शिल्पा को जब राज की पहली शादी के बारे में पता चला तो उनका दिल धक से हो गया। लेकिन मोहब्बत की आग दोनों तरफ से लगी थी। शिल्पा तो इस बात की भनक भी नहीं थी कि राज अपनी पहली पत्नी से तलाक की बात शुरू कर चुके थे। उन दिनों शिल्पा की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान शिल्पा ने खुद ही अपने प्यार का इजहार करके सभी को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra know about romantic and filmy love story of actress and businessman
राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को समझने लगे तो तोहफों का लेन-देन भी शुरू हो गया। राज अक्सर शिल्पा को महंगे गिफ्ट देते रहते थे। फिर एक दिन राज कुंद्रा ने अमिताभ बच्चन के बंगले जसला के सामने निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक फ्लोर खरीद कर शिल्पा को गिफ्ट कर दिया और इस बात ने तो शिल्पा का दिल जीत लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed