यहां सोशल मीडिया पर सितारों के चाहने वाले आपस में लड़ते नहीं थकते वहीं वो स्टार्स रात रातभर एक छत के नीचे जमा होकर पार्टी करते हैं, दुख-सुख, गिले शिकवे बांटते हैं और भविष्य की चीजों पर चर्चा होती है। हाल ही में खबर आ रही है कि बीते कुछ दिनों पहले फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में इकट्ठा हुए और रातभर चर्चा चली, साथ ही ट्रिप पर जाने की भी प्लानिंग हो गई। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की।
Bollywood Khans: एक छत के नीचे इकट्ठा हुए इंडस्ट्री के तीनों खान, सुबह तक चली पार्टी, ट्रिप की भी प्लानिंग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े और दिग्गज सितारों में होती है। तीनों ने ही अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जिन्हें फैंस कई-कई बार देख चुके हैं और आज भी देखना पसंद करते हैं। वहीं जब ये तीनों सितारे एकसाथ इकट्ठा होते हैं तो वह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। क्योंकि फैंस भी इनको साथ देखना चाहते हैं। अब खबर है कि तीनों खान का जमावड़ा बीते 16 मई को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में लगा।
इसे भी पढ़ें- Rajoshi Barua: आशीष की शादी से पहली पत्नी राजोशी को लगा झटका! क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर बयां किया हाल-ए-दिल
सबसे पहले आमिर खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। शाहरुख खान और सलमान खान कुछ देर से पहुंचे क्योंकि दोनों टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी थे और वहां से फ्री होते ही पहुंच गए गैलेक्सी अपार्टमेंट। उसके बाद तीनों के बीच लंबी बातचीत चली। तीनों ने करियर में की गई गलतियां, असफलता, सफलता, साथ ही उदासी भरे समय पर बात की। साथ ही तीनों के बीच जमकर मजाक-मस्ती भी हुई। इस दौरान तीनों ने पार्टी भी की। तीनों की पार्टी सुबह 4 बजे तक चली।
खबरों के अनुसार इस मीटिंग के दौरान समलान और शाहरुख ने आमिर खान को मोटिवेट भी किया कि जितना जल्दी से जल्दी मुमकिन हो सके तो वह ब्रेक से फिल्मों में वापसी कर लें। साथ ही आमिर ने उन दोनों को सलाह दी कि अब हमें काम का ज्यादा बोझ नहीं लेना चाहिए और चुनिंदा फिल्में ही करनी चाहिए। इसके बाद आमिर ने शाहरुख और सलमान से कहा कि काम से समय निकालकर वह तीनों एकसाथ अमेरिका या फिर यूरोप जहां भी पसंद हो ट्रिप पर चलें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों टाइगर 3 और पठान वर्सेज टाइगर की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं शाहरुख खान के पास तो प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। उनके पास इन दिनों जवान, डंकी और इसके बाद पठान वर्सेज टाइगर भी है। इसके अलावा वह टाइगर 3 में कैमियो रोल करते भी नजर आने वाले हैं। वहीं आमिर खान पिछले साल लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे जो कि कुछ खास नहीं चल पाई थी।