सब्सक्राइब करें

Salman Khan: अपने भांजे आहिल शर्मा के जन्मदिन पर जश्न मनाते दिखे सलमान खान, शेयर किया पार्टी का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 30 Mar 2022 06:08 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan share glimpse of his sister Arpita Khan and Aayush Sharma son Ahil Sharma's birthday party, share video
भांजे अहिल की जन्मदिन पार्टी में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के बच्चों के काफी करीब हैं। वह अक्सर अपने भांजे और भांजी के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के छह साल के होने पर आयोजित हुई उनकी जन्मदिन पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आहिल के जन्मदिन पर किए गए खास इंतजाम दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मामू ने अपने भांजे के इस खास दिन को और भी खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Trending Videos
Salman Khan share glimpse of his sister Arpita Khan and Aayush Sharma son Ahil Sharma's birthday party, share video
आहिल की जन्मदिन पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके साथ बहन अर्पिता भी दिखाई दे रही हैं, तो वहीं आहिल भी अपनी जन्मदिन पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी की थीम भी कुछ अलग ही थी। कभी कोई स्टंट करता दिख रहा था, तो कोई डांस कर रहा था। वीडियो में सलमान अर्पिता के साथ कुछ बात कर रहे हैं, जिनके साथ अर्पिता की बेटी आयत भी थी। वीडियो के आखिरी में सालमान खान के साथ कुछ लोगों का एक ग्रुप फोटो दिखाई देता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan share glimpse of his sister Arpita Khan and Aayush Sharma son Ahil Sharma's birthday party, share video
आयत के साथ डांस करते सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही आयुष शर्मा ने भी अपने बेटे के जन्मदिन पर कुछ वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए। एक वीडियो में जहां उनकी बेटी आयत सोहेल खान के साथ डांस करती दिखी, तो वहीं एक वीडियो में स्टंट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आयुष ने बेटे आहिल के बाल बनाते हुए एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आहिल उन्हें ये कहते हुए नजर आए कि वह उनकी तरह दिखते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

Salman Khan share glimpse of his sister Arpita Khan and Aayush Sharma son Ahil Sharma's birthday party, share video
अर्पिता और आयूष अपने बच्चों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने साल 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी। उनके बेटे आहिल का जन्म साल 2016 में हुआ। वहीं, तीन साल बाद 2019 में दोनों की बेटी आयत का जन्म सलमान खान के जन्मदिन पर हुआ था। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ के साथ उनकी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द फिल्म के सिनेमाघरों में आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, सलमान तेलुगू फिल्म ‘गॉडफादर’ में भी नजर आन वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed