{"_id":"6243cc64ecdee43f654eb115","slug":"sad-story-of-anita-guha-jai-santoshi-maa-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flashback: इस खूबसूरत हीरोइन के चेहरे पर हो गए थे सफेद दाग, बाहर जाने के लिए करती थी ढेर सारा मेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Flashback: इस खूबसूरत हीरोइन के चेहरे पर हो गए थे सफेद दाग, बाहर जाने के लिए करती थी ढेर सारा मेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 30 Mar 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anita Guha
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'जय संतोषी मां' बॉक्स ऑफिस पर सबसे कामयाब फिल्मों में गिनी जाती है। 12 लाख में बनी इस फिल्म ने 25 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म से लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी। जय संतोषी मां फिल्म ने भले की सक्सेस की नई इबारत लिखी हो लेकिन इस फिल्म को बनाने में शामिल रहे लोगों का जीवन दुखों से भरा हुआ रहा। फिल्म ‘जय संतोषी मां’ में संतोषी मां का रोल अनीता गुहा ने किया था।
Trending Videos
2 of 5
Anita Guha
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन बार निभाया सीता मैया का रोल
अनीता गुहा ने 1950 में तांगावाली फिल्म के साथ बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1959 में गूंज उठी शहनाई के लिए उनको फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामित किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई पौराणिक कहानियों पर आधारित फिल्मों में काम किया। उन्होंने तीन फिल्मों में सीता मैया का रोल निभाया। अनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि संतोषी मां फिल्म के बाद लोग मेरे पास आकर कहते थे कि वो उनके सिर पर हाथ रख आशीर्वाद दें। लोग उन्हें देवी की तरह पूजने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Anita Guha
- फोटो : सोशल मीडिया
शरीर पर पड़ गए थे सफेद धब्बे
फिल्म में संतोषी माता बनीं अनीता गुहा की निजी जिंदगी दुखों से भरी हुई रही। कभी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर अनीता को करियर की ढलान के दौरान सफेद दाग की गंभीर बीमारी हुई। इसके चलते वह घर से बाहर कम ही निकलती थीं। इनको छिपाने के लिए वह अक्सर हैवी मेकअप में रहती थीं।
4 of 5
अनीता गुहा
यूं तो माणिक दत्ता के साथ अनीता गुहा की शादीशुदा जिंदगी अच्छी थी लेकिन असल जिंदगी में वह मां बनने से वंचित रह गईं। इस बार का दुख उन्हें जीवन भर रहा। पति माणिक दत्त का असामयिक निधन होने के बाद वह बहुत ही गुमनाम सी जिंदगी जीते हुए 20 जून 2007 को 68 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
जय संतोषी मां
- फोटो : Social Media
विजय शर्मा के निर्देशन में बनी 'जय संतोषी मां' एक धार्मिक फिल्म है। इसमें कानन कौशली, भारत भूषण, आशीष कुमार, अनीता गुहा और कबीर खान जैसे सितारों ने काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।