सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Harnaaz Sandhu: बॉडी शेमिंग पर हरनाज संधू ने ट्रोल्स को दिया जवाब, बताया- इस बीमारी के कारण बढ़ा वजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 05:23 PM IST
सार

पिछले साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चर्चा में आईं हरनाज कौर संधू इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हरनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Harnaaz Sandhu reacted on body shaming said i gained weight due to the celiac disease
हरनाज कौर संधू - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले साल मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चर्चा में आईं हरनाज कौर संधू इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हरनाज की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सामने आई इन तस्वीरों में हरनाज का वजन पहले की तुलना में बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। मिस यूनिवर्स का यह रूप देख एक तरफ जहां उनके फैंस हैरान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नेटिजंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बढ़े हुए वजन को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हरनाज कौर संधू ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Harnaaz Sandhu reacted on body shaming said i gained weight due to the celiac disease
चंडीगढ़ पहुंचीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू। - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए हरनाज ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, लैक्मे फैशन वीक के अपने वीडियोज और फोटोज पर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए हरनाज ने एक इंटरव्यू में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। हर किसी को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का हक है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी बॉडी की इज्जत करती हूं। मुझे Celiac बीमारी है। मुझे बॉडी शेमिंग से नफरत है। लोगों को पता नहीं कि मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है। मुझे स्टिग्मा ब्रेक करना पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu reacted on body shaming said i gained weight due to the celiac disease
हरनाज संधू - फोटो : instagram

इंटरव्यू में ट्रोल्स को जवाब देते हुए हरनाज ने अपने बढ़े हुए वजन की वजह भी बता दी। दरअसल हरनाज Celiac नामक बीमारी से ग्रसित हैं। यह एक तरह की ग्लूटेन एलर्जी है। यह एक इंटेस्टाइनल बीमारी है, जो शरीर में ग्लूटेन को पचा ना पाने की वजह से होती है। ऐसे में जो लोग ग्लूटेन एलर्जिक होते हैं या खासकर जिन्हें Celiac बीमारी होती है, उनकी बॉडी को खाना, विटामिंस और मिनरल्स एब्जोर्ब करने में दिक्कत होती है।

Harnaaz Sandhu reacted on body shaming said i gained weight due to the celiac disease
हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : harnaazsandhu_03/ instagram

इस समस्या से निपटने के लिए शरीर अपने अंदर फैट जमा करने लगता है। ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए अपने वजन को मेंटेन करना काफी मुश्किल होता है। यह पहली बार नहीं है, जब हरनाज को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी वह अपने कम वजन के चलते ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और अपना लक्ष्य हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Harnaaz Sandhu reacted on body shaming said i gained weight due to the celiac disease
हरनाज संधू की आउटफिट - फोटो : instagram/harnaazsandhu_03

बीते साल दिसंबर 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वालीं हरनाज कौर संधू ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन किया था। 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब वापस देश लाने वालीं हरनाज संधू जीत के बाद से ही दुनिया भर में काफी चर्चाओं में रही थीं। इस मुकाम को हासिल करने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। हरनाज आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed