{"_id":"5ddb7ab48ebc3e54f446310c","slug":"salman-khan-share-photo-with-his-father-salim-khan-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलीम खान के बर्थडे पर सलमान का खास तोहफा, पिता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा ये मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलीम खान के बर्थडे पर सलमान का खास तोहफा, पिता के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा ये मैसेज
सलमान खान का अपने परिवार के लिए प्यार किसी से नहीं छिपा है । समय-समय पर सलमान खान अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । 24 नवंबर को सलीम खान का जन्मदिन था । इस मौके पर सलमान ने अपने पिता को एक खास तोहफा दिया ।
2 of 5
Salim Khan and Salman Khan
- फोटो : file photo
दरअसल, सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की । इस फोटो में दोनों मछली पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पिता और बेटे की इस बॉन्डिंग को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । सलमान ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, 'हैपी बर्थडे डैडी... ।'
3 of 5
helen
- फोटो : social media
ये सलीम खान का 84वां बर्थडे था । बता दें कि इससे पहले 21 नवंबर को सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन का 81वां बर्थडे था । पूरे खान परिवार ने हेलन का बर्थडे धूमधाम से मनाया । इस पार्टी में खान परिवार के अलावा हेलन की दोस्त आशा पारेख और वहीदा रहमान भी पहुंची थीं ।
वहीं हेलन के जन्मदिन से पहले 18 नवंबर को सलमान की बहन अर्पिता खान की पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी थी । इसी दिन सलीम खान और सलमान खान की भी शादी की सालगिरह थी । इस मौके पर भी खान परिवार ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था ।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्पिता खान फिर से प्रेग्नेंट हैं । खबरों की मानें तो अर्पिता भाई सलमान खान के बर्थडे के दिन ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी । सलमान खान का बर्थडे 27 दिसंबर को होता है । सलमान के जन्मदिन पर भी हर साल की तरह भव्य पार्टी होने की संभावना है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।