फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग 3' के सेट से सलमान खान की पहली तस्वीर LEAK, इस तरह नजर आए 'चुलबुल पांडे'

Mon, 01 Apr 2019 05:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan shared first look of Dabangg 3 film shooting begins in Indore
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter

सलमान खान (Salman Khan) ने 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के इंदौर में हो रही है जहां से सलमान ने फिल्म के पहले दिन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान अपने दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान का चेहरा तो दिख नहीं रहा लेकिन दबंग का सिग्नेचर पोज देते हुए जरूर नजर आ रहे हैं। 

Salman Khan shared first look of Dabangg 3 film shooting begins in Indore
बॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

इस तस्वीर को सलमान ने शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'पहला दिन।' इस तस्वीर में सलमान के साथ प्रभु देवा भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर की बात करें तो इसमें सलमान ने शर्ट के कॉलर में चश्मा टांग रखा है। सलमान का यही स्टाइल दबंग फिल्म की दोनों सीरीज में देखने को मिला है। 'दबंग 3' फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूसर कर रहे हैं जबकि प्रभु देवा डायरेक्ट। 
 



 

Salman Khan shared first look of Dabangg 3 film shooting begins in Indore
बॉलीवुड - फोटो : Twitter

शूटिंग शुरू करने से एक दिन पहले यानी कि 31 मार्च को सलमान खान भाई अरबाज और पूरी टीम के साथ इंदौर पहुंचे थे। इस बात की जानकारी सलमान ने ट्विटर पर वी़डियो शेयर करके दी थी। वीडियो में खुद सलमान और अरबाज यह कह रहे थे कि 1 अप्रैल से वह फिल्म 'दबंग-3' के पहले शूट का उद्घाटन करेंगे। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shared first look of Dabangg 3 film shooting begins in Indore
बॉलीवुड - फोटो : instagram

'दबंग 3' की शूटिंग मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में हो रही है। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभु देवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की।

विज्ञापन
Salman Khan shared first look of Dabangg 3 film shooting begins in Indore
dabangg - फोटो : file photo

'दबंग 3' की शूटिंग मध्य प्रदेश के महेश्वर एवं मांडव में हो रही है। फिल्म दबंग (2010) को अभिनव कश्यप और दबंग 2 (2012) को अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। सलमान और अरबाज से पहले प्रभुदेवा महेश्वर पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने कई जगहों का मुआयना भी किया। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से चर्चा भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed