{"_id":"5b7bc0aa42c792463f793bdb","slug":"salman-khan-shares-video-with-his-mother-salma-khan-with-song-ye-bandhan-to-pyar-ka-bandhan-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' के सेट से सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, याद आ जाएगा 23 साल पुराना 'प्यार का बंधन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' के सेट से सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, याद आ जाएगा 23 साल पुराना 'प्यार का बंधन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इस समय अपनी अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार शूटिंग में सलमान के साथ उनकी मां सलमा खान भी है। माल्टा से सलमान अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां सलमा खान का हाथ पकड़े हुए उन्हें सीढ़ियां चढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
salman khan
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स सलमान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' का गाना 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है...बज रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा, "ये बंधन तो.... प्यार का बंधन है... #भारत"
Yeh bandhan toh .. pyaar ka bandhan hai #Bharat
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
bharat
सलमान की अपनी मां के साथ खास बॉन्डिंग दिखाई देती है। सलमान खान अपनी मां सलमा खान के बहुत करीब हैं। यहां तक की 52 साल की उम्र में भी वो अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं। इतना ही नहीं सलमान अपनी मां के हाथ का बना खाना ही पसंद करते हैं। शायद इसीलिए माल्टा में फिल्म भारत की शूटिंग के लिए सलमान खान अपनी मां को भी साथ लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
SALMAN KHAN
- फोटो : self
इससे पहले भी सलमान ने अपनी मां के साथ एक फोटो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, 'अपनी जिंदगी के प्यार के साथ'। बात करें सलमान की फिल्म भारत की तो इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'भारत' के साथ सलमान खान और अली तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
bharat
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।