फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के नक्शे कदम पर दबंग 3 की ये अभिनेत्री, अनाथ बच्चों के लिए सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

Tue, 26 Nov 2019 06:56 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 26 Nov 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
salman Khan Starrer Dabangg 3 Actress Saiee Manjrekar inaugurated a solar plant for orphans
सई मांजरेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'दबंग 3' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर अभी से सलमान खान के नक्शे कदम पर चलने लगी हैं। देश में तमाम समाज सेवी कार्यों से जुड़े 'चुलबुल पांडे' की अभिनेत्री सई भी समाज सेवी कार्यों से जुड़ चुकी हैं।

salman Khan Starrer Dabangg 3 Actress Saiee Manjrekar inaugurated a solar plant for orphans
सई मांजरेकर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

हाल ही में सई मांजरेकर एक सोलर प्लांट का उद्घाटन करने के लिए महाराष्ट्र के फलटण गांव पहुंची।  इस सोलर प्लांट की स्थापना, गांव के करीब 300 अनाथ बच्चों को गर्म पानी मुहैया करवाने के लिए की गई है। सई द्वारा किए गए इस नेक काम से कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होने के पहले से ही सई ने लोगों को दिल जीतना शुरू कर दिया है।

salman Khan Starrer Dabangg 3 Actress Saiee Manjrekar inaugurated a solar plant for orphans
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सई अपनी पहली फिल्म 'दबंग 3' में सलमान खान संग इश्क फरमाती नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ चुकी है। इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म 'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। वहीं यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जिसका निर्माण सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने मिलकर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan Starrer Dabangg 3 Actress Saiee Manjrekar inaugurated a solar plant for orphans
फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बात सलमान खान के वर्क्रफ्रंट की करें तो सलमान खान फिल्म दबंग 3 के बाद 'राधे- योर मोस्ट वांटेड' भाई में नजर आएंगे। फिल्म की कुछ झलक सलमान खान ने दबंग 3 के साथ दिखा चुके हैं। जिसके बाद से हर कोई फिल्म के लिए काफी उत्सुक हो गया है। फिल्म में सलमान के साथ एक बार फिर दिशा पाटनी नजर आएंगी।

पढ़ें: महेश बाबू सहित ये अभिनेता भी बन चुके हैं 'आर्मी मैन', विक्की कौशल ने की थी 'सर्जिकल स्ट्राइक'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed