फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKBKKJ: फैंस पर चढ़ा 'किसी का भाई किसी की जान' का सुरुर, अभी से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

Wed, 12 Apr 2023 01:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 12 Apr 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan advance booking begun in the overseas market
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर काफी बज़ बना हुआ है। 10 अप्रैल को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद 'भाईजान' के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा हेगड़े सलमान खान, शहनाज गिल स्टारर किसी का भाई किसी का जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan advance booking begun in the overseas market
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म से सलमान चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,फिल्म की एडवांस बुकिंग लंदन में शुरू हो गई है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि किसी का भाई किसी की जान को लेकर फैंस इतने एक्साइटेड हैं कि ऑस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपियन देशों में टिकट की बिक्री फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही शुरू हो गई थी।
 
salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan advance booking begun in the overseas market
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट की मानें तो , कहा जा रहा है कि मिडल ईस्ट में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होनेवाली है। हालांकि, इसे लेकर किसी भी तरह की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टि नहीं की गई है कि भारत में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कब से शुरू की जाएगी। खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने  यह फैसला लिया है कि किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी ।

Sushmita Sen: सड़क पर कचरा फैलाते पकड़े गए सुष्मिता-रोहमन शॉल? यूजर्स बोले- ये रोल मॉडल हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan advance booking begun in the overseas market
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
मौका मुबारक ईद का हो और सलमान बॉक्स ऑफिस पर न दिखे ऐसा हो सकता है क्या भला। ईद हमेशा से ही दबंग खान के लिए काफी लकी साबित हुई है। इस फिल्म से पहले भी ऐसी कई सारी फिल्में हैं, जो इस मौके पर  रिलीज हो चुकी हैं। इसमें 'बॉडीगार्ड', 'एक था टाइगर', 'किक', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी की फिल्में  शामिल हैं।

Ishita Dutta: इशिता ने बेहद खास अंदाज में दी थी पति वत्सल को गुडन्यूज, प्रेग्नेंसी वीडियो साझा कर हुईं इमोशनल

विज्ञापन
salman khan starrer kisi ka bhai kisi ki jaan advance booking begun in the overseas market
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : social media
बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट साउथ की दमदार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी। इसके अलावा फिल्म में शहनाज गिल और पलक तिवारी  साउथ स्टार वेंकटेश, भूमिका चावला जैसे तमाम सितारे हैं। फिल्म 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Comedy Actors: अपनी कॉमेडी से इंडस्ट्री में खूब छाए ये सितारे, साइड रोल में रहकर भी लीड एक्टर्स पर पड़े भारी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed