{"_id":"60b8c35d2b6bcd69a64da5a9","slug":"salman-khan-starrer-tiger-3-shooting-will-start-after-whole-unit-will-get-vaccinated-set-is-getting-dismantled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: सलमान की अगली फिल्म पूरी यूनिट को वैक्सीन लगने के बाद शुरू होगी, सेट को हटाने का काम शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: सलमान की अगली फिल्म पूरी यूनिट को वैक्सीन लगने के बाद शुरू होगी, सेट को हटाने का काम शुरू
Thu, 03 Jun 2021 05:41 PM IST
विजयाश्री गौर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 03 Jun 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान, कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ करने का फैसला किया है जिनको कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हों। इसके लिए कंपनी ने पर्याप्त समय लेने का भी निर्णय लिया है और इसी वजह से मुंबई में लगा फिल्म का सेट भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान के स्पेशल अपीयरेंस की शूटिंग के बाद यशराज फिल्म ने मार्च महीने में अपनी टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रखी थी। लेकिन, शूटिंग शुरू होने से ऐन पहले फिल्म की हीरोइन कटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। कटरीना ठीक हो पातीं, उससे पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा दिया और ये लॉकडाउन अभी 15 जून तक तो जारी ही रहने वाला है।इस बीच यशराज फिल्म्स ने हिंदी फिल्म जगत के सभी कर्मचारियों व तकनीशियनों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार से वैक्सीन खरीदने की अनुमति मांगी थी। लेकिन, कोविड प्रोटोकॉल के तहत ये वैक्सीन खरीदने की अनुमति कॉरपोरेट कंपनियों को सीधे देने की बजाय सिर्फ निजी अस्पतालों को मिल रही है।
टाइगर जिंदा है में सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड, इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स ने मुंबई के कुछ अस्पतालों से बातचीत करके फिल्मों, टीवी धारावाहिकों व वेब सीरीज में काम करने वालों को वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी है। निजी अस्पतालों के जरिए वैक्सीन की उपलब्धता को देखते हुए यशराज फिल्म्स ने भी फिल्म ‘टाइगर 3’ में काम कर रहे सभी तीन सौ कर्मचारियों, तकनिशियनों और कामगारों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यशराज फिल्म्स अपने स्तर से इन सभी को वैक्सीन लगाने के इंतजाम भी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक सलमान, कटरीना की फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग अब पूरी यूनिट को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ही शुरू करने की बात चल रही है। फिल्म के हीरो सलमान खान पहले ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में हो रहे विलंब को देखते हुए फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म का यहां गोरेगांव में लगा सेट भी हटाना शुरू कर दिया है।
कटरीना कैफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में आए चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से भी फिल्म के सेट को काफी नुकसान पहुंचा है। फिल्म के सेट के सारे अहम हिस्से निकाले जाने शुरू हो चुके हैं और इन्हें यशराज फिल्म्स के गोदाम में सही क्रमांकों के साथ रखने का काम शुरू हो गया है। फिल्म ‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी एक खास रोल में दिखने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इमरान की आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ रही है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा ने खास तैयारियां कर रखी हैं। इस फिल्म में पहली बार यशराज फिल्म्स का पूरा स्पाई यूनीवर्स दिखने की बात चल रही है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ में एक जासूस बने हैं। टाइगर सीरीज में कटरीना और सलमान खान जासूस हैं। टाइगर और पठान का मिलन होने के बाद टाइगर सीरीज की अगली फिल्म में इन दोनों के साथ फिल्म ‘वॉर’ के जासूस कबीर को भी लाने की चर्चाएं फिल्म जगत में होती रही हैं।