फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशियाना: किसी महल से कम नहीं है दीया मिर्जा का मुंबई वाला घर, पहली बार देखें अंदर की तस्वीरें

Thu, 03 Jun 2021 05:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 03 Jun 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza Mumbai House is Totally a nature lovers paradise See INSIDE Pictures
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही दीया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। दीया की शादी भी उन्हीं की तरह खूब चर्चाओं में रही थी। दीया ने जीरो वेस्ट पॉलिसी के साथ शादी संपन्न की थी और बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स के गार्डन में ही समारोह का आयोजन किया था। इसके साथ ही महिला पुजारी ने उनकी शादी की रस्में पूरी कराई थीं और सदियों से चली आ रही सामाजिक परंपरा को तोड़ दिया था। फैंस इससे काफी प्रभावित हुए थे और इस कार्य के लिए दीया की खूब सराहना हुई थी। दीया खुद एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं और इसका प्रभाव उनके घर में भी नजर आता है। दीया के घर में खूब हरियाली है। मुंबई में मौजूदा दीया मिर्जा का घर भी काफी दिलचस्प और खूबसूरत है। आइए एक नजर डालते हैं दीया मिर्जा की शेयर की गई उनके घर की कुछ तस्वीरों पर।

Dia Mirza Mumbai House is Totally a nature lovers paradise See INSIDE Pictures
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने मुंबई वाले घर से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीया मिर्जा शुरू से ही ईको-फ्रेंडली चीजें इस्तेमाल करने की वकालत करती आई हैं। उनके घर पर वुडन फ्लोरिंग है जो बिल्कुल ऐसा ही एहसास दिलाता है।

 

Dia Mirza Mumbai House is Totally a nature lovers paradise See INSIDE Pictures
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

दीया ने अपने घर की लाइटिंग पर भी खासा ध्यान दिया है. बड़े-बड़े लैंप और बल्ब उनके घर को खूबसूरत बनाते हैं। दीया ने अपने घर की दीवारों पर व्हाइट कलर का पेंट कराया है जो दिखाता है कि दीया को  शांति पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza Mumbai House is Totally a nature lovers paradise See INSIDE Pictures
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

दीया को पेड़-पौधे काफी पसंद है और यही कारण है कि उनके घर में कई बालकनी गार्डन हैं जहां पर तरह-तरह के प्लांट्स लगाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
Dia Mirza Mumbai House is Totally a nature lovers paradise See INSIDE Pictures
दीया मिर्जा का घर - फोटो : सोशल मीडिया

दीया ने अपने घर के हर एक कोने का बखूबी से इस्तेमाल किया है। सीढियों के पास उन्होंने अपनी छोटी सी लाइब्रेरी भी बनाई है। दीया को किताबें पढ़ना भी बेहद पसंद है। यही वजह है कि उनके घर में किताबों का एक स्पेशल शेल्फ बनवाया गया है जहां ढेर सारी किताबें रखी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed