बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का अपने परिवार के प्रति प्रेम सभी जानते हैं। सलमान अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान का खुद का कहना है कि उनके माता पिता के लिए उन्हें संभालना हमेशा से ही बेहद मुश्किल रहा है और ऐसा आज भी है। सलमान ने ये बातें खुद एक चैट शो में बताई हैं।
जानें क्यों चौथी कक्षा में स्कूल से बाहर निकाल दिए गए थे सलमान खान, अभिनेता ने खुद बताया किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सलमान खान अभिनेत्री तारा शर्मा के शो 'द तारा शर्मा' में शामिल हुए थे। सलमान उनके शो के इस सीजन के पहले मेहमान थे। इस दौरान सलमान ने निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा की हैं। जब सलमान से पूछा गया कि उन्हें एक बच्चे के रूप में क्या पसंद है? इसके जवाब में सलमान ने कहा, 'बचपन में मेरे माता पिता के लिए मुझे संभालना बेहद मुश्किल था। जो कि अभी भी है। मैं अब भी अपनी इस क्वॉलिटी पर काम कर रहा हूं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। और यही वजह है कि ये बात मेरे लिए सबसे ज्यादा कष्टदायी है।
इस दौरान सलमान ने अपने स्कूल के समय का एक किस्सा भी सुनाया। सलमान ने बताया कि जब वो चौथी कक्षा में पढ़ते थे तब उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था। सलमान ने बताया, 'मुझे नहीं पता कि उस समय मैंने क्या गलती की थी लेकिन मुझे किसी और स्कूल में जाने लिए कह दिया गया। वहां उन्होंने मेरे पुराने स्कूल से मुझे वापस लेने का अनुरोध किया। उसके बाद मैंने वापस आकर पुराने स्कूल में ही पढ़ाई पूरी की।'
सलमान ने ये भी बताया कि जब उनके प्रिंसिपल को पता चला कि उन्होंने कॉलेज में साइंस विकल्प चुना है तब उन्होंने क्या किया। सलमान ने कहा, 'वो जेवियर्स के बाहर एक बेंत के साथ इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मुझे जेवियर के मुख्य दरवाजे पर देखाा, उन्हें पता था कि मैं कुछ करने वाला हूं।'
गौरतलब है कि सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इसी खास दिन वो एक बार फिर से मामा भी बनने जा रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने इस बार अपने जन्मदिन का प्लान थोड़ा बदल दिया है। सलमान ने इस बार अपना जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फार्महाउस की बजाय पाली हिल स्थित घर में मनाएंगे। बता दें कि अर्पिता की डिलीवरी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में होगी और उनके इस घर से हिंदुजा अस्पताल काफी नजदीक है।
पढ़ें: बॉलीवुड स्टार्स की शक्ल लिए घूमते हैं ये पांच लोग, सैफ का डुप्लीकेट तो पेट्रोल पंप पर करता है काम