फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने बताया 'तेरे बिना' को बनाने का राज, फिल्माने का अनुभव भी रहा अनोखा

Tue, 12 May 2020 04:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Talks About Lockdown Experience of His New Released Song Tere Bina With Jacqueline Fernandez
तेरे बिना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने लॉकडाउन के इस दौर में अपने रचनात्मक कार्यों से लोगों को चौंका दिया है। एक बड़ी टीम के बिना जहां एक म्यूजिक वीडियो को फिल्माने की कल्पना भी नहीं की जा सकती, वहां सलमान खान ने मात्र दो लोगों को साथ लेकर एक म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना' को फिल्मा दिया है। इस गीत को फिल्माने का उनका उद्देश्य अपने खाली समय का उपयोग किसी क्रिएटिव काम में करना और अपने एक दोस्त की इच्छा पूरी करना था।

Salman Khan Talks About Lockdown Experience of His New Released Song Tere Bina With Jacqueline Fernandez
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान बताते हैं कि यह गाना उनके साथ हमेशा से चला रहा है। इस रहस्य का खुलासा करते हुए वह कहते हैं, 'जब मैं एक छोटा बच्चा था उस वक्त गैलेक्सी अपार्टमेंट में ही मेरा एक दोस्त था, जिसका नाम अज्जू भाटिया था। वह उस अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर रहता था। वह हमेशा मुझसे अपने लिए गाना गाने के लिए कहता है। मैं उसकी बात का हमेशा ख्याल रखता था और अब तक उसके लिए मैं चार गाने गा चुका हूं। यह गीत 'तेरे बिना' भी उनमें से एक है। यह गाना मेरी किसी फिल्म में फिट नहीं हो सकता था इसलिए मैंने सोचा है कि ऐसे वक्त में क्यों ना मैं इसे सिंगल ही रिलीज कर दूं।'
Salman Khan Talks About Lockdown Experience of His New Released Song Tere Bina With Jacqueline Fernandez
Salman Khan and Jacqueline Fernandez - फोटो : twitter

जब से भारत में लॉकडाउन लागू हुआ है तभी से सलमान खान अपने कुछ चुनिंदा दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। इस गीत के बारे में सलमान कहते हैं, 'जब सात हफ्ते पहले हम यहां फार्म हाउस पर आए तब हमें पता नहीं था कि हमें लॉकडाउन की वजह से इतने समय तक यहां रहना होगा। लेकिन जब यह हो गया तब हमने अपने आप को व्यस्त रखने के लिए कुछ चीजें करना शुरू कीं। तब हमने इन गीतों पर काम किया और इन्हें बनाकर रिलीज किया। हम पहले 'प्यार करोना' रिलीज कर चुके हैं और अब हमने 'तेरे बिना' लॉन्च किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Talks About Lockdown Experience of His New Released Song Tere Bina With Jacqueline Fernandez
kick 2

'किक' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों के बाद इस गीत में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आई हैं। जैकलीन और सलमान ने इस गीत को करने के लिए किसी से भी कोई मदद नहीं ली। यहां तक कि वे खुद ही अपने मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट बने। जैकलीन बताती हैं, 'मुझे लग नहीं रहा था कि हम ऐसा कुछ कर पाएंगे। ज्यादातर हम किसी भी गीत को बड़े पैमाने पर सूट करते हैं जिसमें काफी लागत लगती है। वहां कॉस्ट्यूम डिजाइनर, हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट होते हैं। लेकिन यहां सिर्फ मैं, सलमान और हमारे डीओपी के अलावा और कोई नहीं था। पहली बार मैंने प्रॉपर्टी और लाइटिंग का काम भी किया है। सीखने के लिहाज से यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था।'

विज्ञापन
Salman Khan Talks About Lockdown Experience of His New Released Song Tere Bina With Jacqueline Fernandez
kick

इस पूरे गीत की शूटिंग सलमान के फार्म हाउस क्षेत्र में ही हुई है। सलमान बताते हैं, 'उस समय बहुत गर्मी थी। इस गीत को शूट करने के लिए हमें चार दिन का समय लगा। हम शाम को साढ़े पांच से साढ़े छह और सात के बीच में शूटिंग किया करते थे। सभी दृश्यों की शूटिंग फार्म हाउस के अंदर ही हुई है। इस गीत का निर्देशन सलमान खान ने ही किया है और गाया भी खुद सलमान ने ही है। अजय भाटिया के संगीत और शब्बीर अहमद के लेखन में बना यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed