फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में सलमान खान लांच करने जा रहे खुद का टीवी चैनल?

Mon, 18 Mar 2019 02:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Mar 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan to launch new television channel and he will also launch a new brand Being Children
सलमान खान - फोटो : Facebook

सलमान खान को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि सलमान जल्दी अपना टीवी चैनल लांच करने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी SKTV के बैनर पर टीवी शो प्रोड्यूस करती है और अब एक चैनल को भी लॉन्च करना चाहती है। हालांकि सलमान खान की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Salman Khan to launch new television channel and he will also launch a new brand Being Children
salman khan

सलमान पहले से फिल्मों के लिए प्रोडक्शन करते हैं और फिर छोटे परदे के लिए भी शो प्रोड्यूस करते हैं। कपिल शर्मा शो को सलमान ही प्रोड्यूस करते हैं। अब ऐसे में अगर उन्हें अपने नए चैनल के लिए लाइसेंस मिल जाता है तो वे कपिल शर्मा शो को अपने टीवी चैनल में शिफ्ट कर सकते हैं।

Salman Khan to launch new television channel and he will also launch a new brand Being Children
salman khan - फोटो : social media
इसके अलावा सलमान खान अपनी फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन के बाद अब बीइंग चिल्ड्रन के नाम से एक और फाउंडेशन खोलने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फाउंडेशन को बच्चों की पढ़ाई, स्कूल और परवरिश को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to launch new television channel and he will also launch a new brand Being Children
bharat film shooting - फोटो : twitter
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। 'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे।
विज्ञापन
Salman Khan to launch new television channel and he will also launch a new brand Being Children
सलमान खान - फोटो : अतुल अग्निहोत्री, ट्विटर
'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का रीमेक है। दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है जहां एक नौजवान अपने पिता से कुछ वादे करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हीरो वियतनाम युद्ध में अपने दोनों पैर खो देता है। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed