सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Reincarnation: 'मधुमती' से लेकर 'करण-अर्जुन' तक, पुनर्जन्म पर आधारित इन फिल्म ने खूब लूटी वाहवाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Nov 2024 11:30 PM IST
सार

सलमान खान जल्द ही तमिल निर्देशक एटली की फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी के साथ नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में पुनर्जन्म पर आधारित कई फिल्में पहले ही हिट हो चुकी हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Salman Khan to Star in Atlee Film on Reincarnation Concept Watch These Iconic Films on the Same Theme
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही निर्देशक एटली की आगामी फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसमें एक दिलचस्प पुनर्जन्म की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में आई यह नई जानकारी दर्शकों में काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है। पुनर्जन्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास काफी लंबा और सफल रहा है, जहां इस विषय को दर्शकों ने बड़े उत्साह से स्वीकार किया है। आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं...

Trending Videos
Salman Khan to Star in Atlee Film on Reincarnation Concept Watch These Iconic Films on the Same Theme
मधुमती - फोटो : यूट्यूब
मधुमती (1958)

बॉलीवुड में पुनर्जन्म की अवधारणा पर आधारित पहली प्रमुख फिल्म 'मधुमति' थी। यह फिल्म साल 1958 में रिलीज हुई थी। बिमल रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक प्रेम कहानी थी, जिसमें एक युवक और युवती का पुनर्जन्म होता है। 'मधुमती' को समीक्षकों और दर्शकों से बेहद सराहना मिली और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to Star in Atlee Film on Reincarnation Concept Watch These Iconic Films on the Same Theme
कर्ज - फोटो : यूट्यूब
कर्ज (1980)

साल 1980 में आई 'कर्ज' में पुनर्जन्म का विचार एक नए और ज्यादा थ्रिलर तरीके से प्रस्तुत किया गया था। फिल्म में एक व्यक्ति अपने पिछले जन्म के कातिल से बदला लेने के लिए लौटता है। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और यह एक लोकप्रिय क्लासिक बन गई, जो आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चित है। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा हिट हुए थे।

Salman Khan to Star in Atlee Film on Reincarnation Concept Watch These Iconic Films on the Same Theme
करण अर्जुन - फोटो : यूट्यूब
करण अर्जुन (1995)

सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी वाली 'करण अर्जुन' भी पुनर्जन्म पर आधारित एक चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में दो भाई अपने पिछले जन्म में मारे जाते हैं और फिर अगले जन्म में एक दूसरे के साथ मिलकर अपने दुश्मनों से बदला लेते हैं। 'करण अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और आज भी यह फिल्म एक यादगार हिट मानी जाती है। हाल ही में इस फिल्म को री-रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Salman Khan to Star in Atlee Film on Reincarnation Concept Watch These Iconic Films on the Same Theme
ओम शांति ओम - फोटो : यूट्यूब
ओम शांति ओम (2007)

'ओम शांति ओम'  में शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार अपने पिछले जन्म में मारे जाने के बाद पुनर्जन्म लेकर बदला लेने आता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े। यह फिल्म किंग खान के करियर की एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed