फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: यूलिया वंतूर के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- जैंटलमैन तो ऐसा नहीं करते

Wed, 03 Nov 2021 11:13 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Nov 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Salman khan trolled by users for leaving iulia vantur in car while entering for diwali party
सलमान खान, यूलिया - फोटो : Instagram

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में मनोरंजन जगत में इसकी खूब धूम देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री में हर बड़े त्योहार पर किसी ने किसी सितारे के घर पार्टी रखी जाती है जहां बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शामिल होते हैं। हाल ही में रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिले। रमेश तौरानी ने हाल ही में दिवाली पार्टी होस्ट की जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। इस मौके पर सलमान खान भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ पार्टी में पहुंचे।



सलमान हुए बुरी तरह ट्रोल

एक तरफ जहां सलमान खान खान ब्लैक शर्ट और जींस पहनी थी तो वहीं यूलिया ब्लैक पोल्का डॉट वाली साड़ी में नजर आईं। हालांकि दिवाली पार्टी में  शामिल होने से पहले सलमान ने कुछ ऐसा कर दिया जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की नजर पड़ गई और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

Salman khan trolled by users for leaving iulia vantur in car while entering for diwali party
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : Social Media

दरअसल सलमान गाड़ी से उतरे और आगे बढ़ गए। उन्होंने यूलिया के उतरने का इंतजार नहीं किया। इस दौरान सलमान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। यूजर्स को सलमान का यह अंदाज पसंद नहीं आया कि उन्होंने यूलिया का इंतजार तक नहीं किया और अकेले आगे बढ़ने लगे।

Salman khan trolled by users for leaving iulia vantur in car while entering for diwali party
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा,  'सलमान हमेशा क्यों यूलिया को दूसरे के सामने शर्मिंदा करते हैं। प्यार सम्मान पर आधारित बोता है और अगर वह आपका सम्मान नहीं कर सकता तो इसका मतलब यह है कि उसने कभी आपसे प्यार किया ही नहीं। मुझे लूलिया के लिए बुरा लग रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan trolled by users for leaving iulia vantur in car while entering for diwali party
यूलिया वंतूर और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह जैंटलमैन का काम नहीं है इस तरह एक लड़की को पीछे छोड़ दिया'। बहुत से यूजर्स ने कहा कि उन्हें यूलिया के लिए बुरा लग रहा है। बता दें कि यूलिया और सलमान का नाम पिछले काफी समय से जोड़ा जा रहा है हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया वहीं यूलिया सलमान को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं।

विज्ञापन
Salman khan trolled by users for leaving iulia vantur in car while entering for diwali party
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी कटरीना कैफ संग बनी है। वहीं उनकी फिल्म 'अंतिम' का ट्रेलर भी आ चुका है। इस फिल्म में उनके बहनोई आयुष शर्मा अहम भूमिका में हैं। सलमान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की भी तैयारी चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed