{"_id":"6315965ab21da11869623338","slug":"salman-khan-upcoming-film-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-teaser-video-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का दमदार टीजर जारी, अभिनेता के स्वैग पर फैंस हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का दमदार टीजर जारी, अभिनेता के स्वैग पर फैंस हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला लुक साझा किया गया था। तस्वीर में अभिनेता का लुक काफी बदला नजर आ रहा था। अब सलमान खन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सलमान का ऐसा अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में अभिनेता का स्वैग देखते ही बन रहा है।
अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म किसी का भाई किसी की जान का एलान किया था। तब उन्होंने अपनी छोटी सी झलक दिखाई थी। इसके ठीक 10 दिन बाद सलमान ने ऑफिशिल अकाउंट से फिल्म का शॉर्ट टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सलमान एक वीडियो पर राइड लेते हुए लद्दाख में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपने बाल लंबे कर रखे हैं और आंखों पर चश्मा चढाया है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। वीराने में बाइक दौड़ाते सलमान के बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है और धमाल मचा रहा है। फैंस को सलमान खान का नया अवतार खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि सलमान खान की चहेती शहनाज गिल इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, लेकिन बाद में टाइटल बदलकर इसे किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।