फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: फायरिंग केस के बाद दुबई में बेली डांस का मजा लेते दिखे भाईजान, फैंस बोले- शेर वापस आ गया

Sat, 20 Apr 2024 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 20 Apr 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Video From Dubai Event Goes viral on Internet after Firing case See Netizens Reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी की घटना सामने आई। इसके बाद से ही अभिनेता की सुरक्षा के चाक-चौबंद किए गए हैं। बीते दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सलमान खान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह मुंबई से बाहर निकलते देखा गया था। हालांकि, अब भाईजान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेली डांस के वीडियो का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan Video From Dubai Event Goes viral on Internet after Firing case See Netizens Reaction
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में, सलमान को मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया और उनके साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी थे। साथ ही उन्हें Y+ सुरक्षा भी दी गई थी, जो उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान की गई है। अभिनेता को अपनी कार से बाहर निकलते और सुरक्षाकर्मियों से घिरे होने के कारण बिना पोज दिए हवाई अड्डे के अंदर जाते देखा गया था। अब दुबई से अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ग्रीन जैकेट पहने डांस का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

Salman Khan Video From Dubai Event Goes viral on Internet after Firing case See Netizens Reaction
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान के गोलीबारी मामले के बाद यह पहली बार है जब अभिनेता अपने फैंस से एक पोस्ट के मुखातिब हुए हैं। सलमान ने खुलासा किया कि वह दुबई  'कराटे कॉम्बैट' इवेंट में गए थे। भाईजान ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि ''मैं दुबई में हूं और कल मैं कराटे कॉम्बैट इवेंट में होऊंगा। इवेंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा मैं, लेकिन मैं इस बच्चे को दो साल की उम्र से जानता हूं।''

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Video From Dubai Event Goes viral on Internet after Firing case See Netizens Reaction
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे उस शख्स ने बताया कि भाईजान ने उन्हें एक्शन करने में काफी मदद की थी। सलमान ने यह भी बताया कि आसिम ने उन तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट बात न कर सही सोर्स का इस्तेमाल किया। जो प्रोसेस होता है, उसे ही फॉलो किया था।

विज्ञापन
Salman Khan Video From Dubai Event Goes viral on Internet after Firing case See Netizens Reaction
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे सलमान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेली डांस का मजा लेते नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता निर्देशक ए आर मुरुगदास के डायरेक्शन में बनने वाली 'सिकंदर' में नजर आएंगे। 

Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तैयार लेकिन यहां फंस रहा पेंच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed